फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pregnant woman shot, Tohana news, looted cash and jewelry

गर्भवती महिला के पेट में गोली मार लूटे नकदी और जेवरात, जा रही थी ससुराल

Sat, 06 Jan 2018 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, टोहाना(हरियाणा) Updated Sat, 06 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman shot, Tohana news, looted cash and jewelry
- फोटो : Demo Pics
हरियाणा के टोहाना से अपने पति के साथ कार में ससुराल जा रही गर्भवती महिला को लुटेरों ने रास्ते में पेट में गोली मार दी। साथ ही वह सोने के जेवरात व नकदी भी लूटकर ले गए। विवाहिता का पति उसे गंभीर हालत में वापस टोहाना ले आया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया है। घटना पंजाब के टोहाना-मुनक बार्डर की है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोहाना निवासी शमशेर सिंह की बेटी रिंपू (25) का विवाह 15 फरवरी 2017 को पंजाब के गांव बंगा बसाना निवासी संदीप से हुआ था। रिंपू करीब एक माह पूर्व अपने मायके टोहाना आई थी। उसके भाई को बच्चा होने वाला था, इसलिए वह टोहाना अपने मायके में थी। रिंपू भी 8 माह की गर्भवती है। शुक्रवार शाम को उसका पति संदीप उसे लेने के लिए आया हुआ था। शाम को करीब साढ़े 5 बजे रिंपू अपने पति के साथ कार में सवार होकर ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि मुनक बार्डर के पास बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने आगे बाइक लगाकर कार रुकवा ली। इसके बाद उन्होंने गन प्वाइंट पर संदीप का पर्स तथा रिंपू के गहने उतरवा लिए। जाते-जाते वह रिंपू के पेट में गोली मारकर चले गए। उसका पति संदीप गंभीर हालत में रिंपू को वापस टोहाना ले आया और नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया तथा अपने ससुर व अन्य परिजनों को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हिसार रेफर किया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed