फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   pregnant, firozpur news, women womb fell, punjab news

पूर्व भाजपा पार्षद की पिटाई से महिला का गर्भ गिरा, 5 पर केस दर्ज

Sun, 23 Oct 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
pregnant, firozpur news, women womb fell, punjab news
- फोटो : Demo Pic
बच्चों की लड़ाई में बड़ों के बीच मारपीट में गर्भवती का गर्भ गिर गया। महिला की तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। यह घटना भटियावाली बस्ती में घटी। मुख्य आरोपी विनोद कुमार यहां का पूर्व भाजपा पार्षद है।
विज्ञापन


पीड़िता तानिया वासी मलवाल कदीम जिला फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने छह साल के बेटे समन के साथ मायके भटियावाली बस्ती आई हुई थी। उसका बेटा समन आरोपी विनोद कुमार के बेटे मधु के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों बच्चे झगड़ पड़े। मधु रोता हुआ अपने घर चला गया। इस पर मधु के पिता विनोद कुमार अपने रिश्तेदार अकरम, दर्शन, साजन व फौजी के साथ वहां पहुंच समन की पिटाई करने लगे। यह देखकर वह अपने बेटे समन को छुड़ाने के लिए आई तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं और गर्भ गिर गया। पुलिस का कहना है आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed