{"_id":"1cfa8829a558f3a3a6dc552c2394fe6a","slug":"posters-of-khalistan-support-found-in-gurdwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारे में मिला खालिस्तान समर्थन के पोस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुद्वारे में मिला खालिस्तान समर्थन के पोस्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल
Updated Mon, 29 Dec 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे लखनौर साहिब में अलगाववादी गतिविधियों बढ़ती दिख रही हैं। इसी का नतीजा यह है कि इस गुरुद्वारा साहिब में कुछ दिन पहले खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे और अब यहां खालिस्तान जिंदाबाद के पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह वही गुरुद्वारा साहिब है जहां सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई के लिए सरदार गुरबख्श सिंह खालसा 45 दिनों से अनशन पर बैठे हैं। इसी को लेकर जहां केंद्रीय व राज्य खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं सेना का खुफिया तंत्र भी बराबर इस मसले पर नजर गड़ाए हुए हैं।
विज्ञापन
पोस्टर पर भिंडरवाला की फोटो भी
हालांकि ये पोस्टर एक शहीदी कांफ्रेंस की सूचना देने के लिए लगाया गया है। इस शहीदी कांफ्रेस के पोस्टर पर जरनैल सिंह खालसा उर्फ भिंडरावाला की बड़ी फोटो चस्पा की गई है। उसमें सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि ‘आओ खालिस्तानियों...फतेहगढ़ चलिए’।
विज्ञापन
इसी पोस्टर में यह भी अंकित किया गया है कि सभी को मिलकर खालिस्तान बनाने पर पृथक विचार करना चाहिए। सिखों का असली कौमी घर खालिस्तान ही है और हमें मिलकर इस ओर कदम बढ़ाना चाहिए। सिखों के सारे मसलों का केवल एक ही हल है खालिस्तान।
इतना ही नहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया है खालिस्तान को आत्मनिर्भर और आजाद करने के खातिर इसे भारत, पाकिस्तान और चीन के बीच स्थापित किया जाए। पुलिस ने मसले और गुरबख्श सिंह खालसा की भूख हड़ताल पर नजर रखने के लिए स्पेशल कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं।
पहले हुई थी खालिस्तान जिंदाबाद की नारेबाजी
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को रविवार देर रात को गुरुद्वारा लखनौर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भी ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे। उस वक्त कुछ सिखों ने ऐसा करने के लिए मना भी किया था, मगर नारेबाजी जारी रही।
इस मामले में पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ देशद्रोह का केस भी दर्ज कर रखा है। मगर अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसएचओ महेंद्र सिंह के अनुसर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, लेकिन अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं गया है। पुलिस जल्द ही आगामी कार्रवाई करेगी। मगर अब ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के पोस्टर भी गुरुद्वारा परिसर में चस्पा हो चुके हैं।