फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Policeman's Video Viral When He Returning Money Of Bribe

पहले ली रिश्वत फिर पैसे लौटाते एएसआई का वीडियो हुआ वायरल, विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

Sat, 03 Aug 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Policeman's Video Viral When He Returning Money Of Bribe
वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट - फोटो : Bribe

सोशल मीडिया पर एक अगस्त की शाम को वीडियो वायरल होने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप के तहत थाना फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात एक एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला एसएचओ फतेहगढ़ चूड़ियां की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार को बेनकाब करने के लिए यह वीडियो कुछ समाजसेवी लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में आरोपी एएसआई अपनी जेब से 500-500 के दो नोटों को अपनी जेब से बाहर निकालकर वापस कर रहा है। यह नोट उसने कुछ समय पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में नामजद गुरमीत सिंह से उसी केस का चालान पेश करने के नाम पर लिए थे। 
विज्ञापन


वीडियो में एएसआई बिल्कुल चुपचाप बैठा है। वीडियो बनाने वालों ने पहले से ही 500 के दो नोटों की फोटो कापी करवा ली थी, जिस पर नोटों के नंबर थे। इसके बाद वीडियो में वही नोट एएसआई की जेब से बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी एएसआई पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में एसएचओ फतेहगढ़ चूडियां परमजीत सिंह ने बताया है कि उसने अपने मोबाइल पर एक वीडियो को देखा कि फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह एनडीपीएस एक्ट में नामजद आरोपी गुरमीत सिंह गांव बंब के घर में बैठा हुआ है। वीडियो में तीन सरदार एएसआई को कह रहे हैं कि वह अपने जेब से पांच सौ के दो नोट निकाले जो उसने रिश्वत के रूप में गुरमीत सिंह से लिए। 

वीडियो में एएसआई अपनी जेब से चुपचाप 500 के दो नोट निकाल कर उक्त तीन लोगों को देते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में गुरमीत सिंह कह रहा है कि एएसआई उसके केस से संबंधित चालान पेश करने के नाम पर पांच हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। 

फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी एएसआई के खिलाफ थाना कोटली सूरत मल्ही में प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज करके सस्पेंड कर दिया गया है। एएसआई पर यह मामला वायरल वीडियो के आधार पर किया गया है। मामले में आगे की जांच डेरा बाबा नानक के डीएसपी जोगिंदर सिंह करेंगे। फिलहाल आरोपी एएसआई फरार है और उसका मोबाइल भी बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed