{"_id":"6587d63ca38f36dad70e2693","slug":"policeman-misdeed-with-girl-in-punjab-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: स्नैपचैट पर की दोस्ती, खुद को बताया कुंवारा, तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा पुलिसवाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दरिंदगी: स्नैपचैट पर की दोस्ती, खुद को बताया कुंवारा, तीन साल तक युवती से दुष्कर्म करता रहा पुलिसवाला
Sun, 24 Dec 2023 12:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:30 PM IST
सार
थाना दरेसी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित कपिला कॉलोनी निवासी पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात कर्मचारी एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में आरोपी शादी करने से मुकर गया और धमकी देने लगा। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया था। जब युवती मुलाजिम के घर गई तो पता चला कि उसका तलाक का केस चल रहा है। विरोध करने पर मुलाजिम और उसकी मां ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। दोनों की मुलाकात स्नैपचैट पर हुई थी।
विज्ञापन
जांच के बाद आरोप सही मिले। इसके बाद थाना दरेसी पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित कपिला कॉलोनी निवासी पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही तैनात जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के मुताबिक पुलिसकर्मी ने तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा है। थाना दरेसी के एसएचओ बलविंदर सिंह का कहना है कि आरोपी इस समय मोहाली में तैनात है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन