{"_id":"fe0bba42f2aba105ab5c929a4b2940fe","slug":"police-registred-case-on-students-sukhmni-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों ने किया प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, मामला दर्ज
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 20 Dec 2013 09:13 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर पर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में पुलिस ने सुखमणी कॉलेज के छात्रों सहित एक दर्जन युवकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पांच नामजद और सात अज्ञात लोग शामिल हैं।
मामले की जांच कर रहे एएसआई शाम चंद ने बताया कि गांव मकंदपुर निवासी संदीप कुमार सुखमणी कॉलेज के पास प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है।
वीरवार दोपहर को करीब ढाई बजे वह खाने के लिए पैदल जा रहा था। इस दौरान तेजधार हथियारों से लैस करीब एक दर्जन युवकों ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया।
उसे जख्मी हालत में डेराबस्सी सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ सेकटर-32 के अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने संदीप के बयान पर एक दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिन पांच आरोपियों की पहचान हुई है उनमें गांव तोंगापुर निवासी गुरवीर सिंह, मनदीप सिंह गिल, अमनदीप औजला, गांव जवाहरपुर निवासी कशमीर सिंह, लवप्रीत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इन पांचों के अलावा सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआई ने बताया कि आरोपियों में ज्यादातर सुखमणी कॉलेज के छात्र हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।