{"_id":"62beed2d42461f31db06f815","slug":"police-recovered-more-than-16-kg-heroin-in-gurdaspur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जम्मू के रास्ते तस्करी: गुरदासपुर में 16 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, चार तस्करों को दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में जम्मू के रास्ते तस्करी: गुरदासपुर में 16 किलो से अधिक हेरोइन बरामद, चार तस्करों को दबोचा, मास्टरमाइंड की तलाश
Fri, 01 Jul 2022 06:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 01 Jul 2022 06:19 PM IST
सार
पुलिस ने सूचना के बाद डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहकारी शुगर मिल पनियाड़ के पास अमृतसर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही रात करीब 10 बजे गाड़ियां शुगर मिल के पास पहुंची तो रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उनसे 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस ने 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने चार तस्करों को दो इनोवा गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है। ये तस्कर जम्मू-कश्मीर से हेरोइन की खेप लेकर पंजाब में आ रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपी तरनतारन के हैं।
विज्ञापन
गुरदासपुर के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि गुरदासपुर की स्पेशल सेल टीम को गुप्त सूचना मिली कि मलकीत सिंह निवासी चीमा कलां थाना सराए अमानत खां जिला तरनतारन के संबंध पाकिस्तान में बैठे तस्करों से हैं और यह वाया जम्मू-कश्मीर अपने लोग भेजकर भारी मात्रा में हेरोइन मंगवाकर आगे बेचता है। यह जल्द ही बड़ी खेप मंगवाने जा रहा है। यही वजह है कि पिछले तीन से चार दिन से पुलिस इसकी जांच कर रही थी।
विज्ञापन
सूचना मिली कि मलकीत सिंह ने गुरदित्त सिंह उर्फ गित्ता और भोला सिंह निवासी चीमा कलां को इनोवा क्रिस्टा और मनजिंदर सिंह मन्ना और कुलदीप सिंह गीवी, कीपा निवासी काजीकोट रोड तरनतारन को इनोवा गाड़ी देकर हेरोइन लेने भेजा है। पुलिस ने सूचना के बाद डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सहकारी शुगर मिल पनियाड़ के पास अमृतसर-पठानकोट मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
जैसे ही रात करीब 10 बजे गाड़ियां शुगर मिल के पास पहुंची तो रोक लिया गया। तलाशी के दौरान उनसे 16 किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी जम्मू-कश्मीर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे। पुलिस ने गुरदित्त सिंह, भोला सिंह, मनजिंदर सिंह और कुलदीप सिंह कीवी को दोनों इनोवा सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि मास्टरमाइंड मलकीत सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस संबंध में पुलिस ने दीनानगर थाने में मामला दर्ज किया है।