{"_id":"5928855c4f1c1b04428b4568","slug":"police-recovered-gun-and-bike-which-is-used-in-meet-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीत मर्डर: हत्या से पहले कई बार बाइक पर हुई रेकी, पिस्तौल-कट्टा बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीत मर्डर: हत्या से पहले कई बार बाइक पर हुई रेकी, पिस्तौल-कट्टा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 27 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
बाउंसर मीत मर्डर केस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीत मर्डर मामले में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल बाइक, एक देसी पिस्तौल और एक कट्टा सहित 17 कारतूस भी बरामद किए हैं। हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी गगनदीप सहित गिरफ्तार तीन अन्य आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मीत की हत्या के लिए कई दिन से वह बाइक पर रेकी करने के लिए बाइक पर आते थे।
हालांकि हत्या के लिए आरोपी जिस कार में आए थे, वह अभी बरामद नहीं हो सकी है। जब तक कार बरामद नहीं हो जाती तक पुलिस की जांच सही दिशा में जा रही है, यह नहीं कहा जा सकता है। मीत मर्डर मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसीपी मुनीष सहगल के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की थी। टीम कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जांच अब भी चल रही है।
लाडी और मनी से बरामद हथियार
पुलिस ने लाडी से एक देसी पिस्तौल, 10 कारतूस बरामद किए है। जबकि मनी से छह कारतूस और एक बाइक की बरामद की है। वहीं मनीष से एक कारतूस और देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अब मामले की सात को होगी सुनवाई
इस मामले में तीनों आरोपियों सहित गगनदीप को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया गया। इस हत्या की साजिश रचने वाले गगन को पहलेे ही पुलिस प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों को अब सात जून को अदालत में पेश किया जाएगा।