{"_id":"58e685a54f1c1b82575b59f8","slug":"police-probe-continuous-into-ekam-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" एकम मर्डर केस में अब इन दो लोगों पर पुलिस की टेढ़ी नज़र, जांच हुई तेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकम मर्डर केस में अब इन दो लोगों पर पुलिस की टेढ़ी नज़र, जांच हुई तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 07 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
एकम हत्याकांड में पुलिस की जांच हुई तेज
- फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड को लगभग बीस दिन हो गए हैं। पुलिस की जांच की आंच अब उन दो लोगों तक जा पहुंची है, जिनका नाम इस केस में सीधा जुड़ रहा है। अभी तक पुलिस एकम की सास जसविंदर कौर तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, पुलिस ने तय किया है कि अगर जल्द ही जसविंदर कौर और जगत पकड़ में नहीं आते हैं तो पुलिस उन्हें पीओ घोषित करने की कार्रवाई करेगी। इसके लिए पुलिस ने फाइल तैयार करनी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस अधिकारी मानकर चल रहे है कि जसविंदर कौर के पकड़ में आने के बाद इस केस की सारी कहानी सामने आ जाएगी।
वहीं, मामले के जांच अधिकारी जसकरण सिंह तेजा एसपी इंवेस्टिगेशन ने कहा कि जिस तरह विनय ने सरेंडर कर दिया है। उसी तरह फरार दोनों आरोपी जगत व जसविद्र कौर भी सरेंडर कर देंगे। दोनों के वारंट जारी किए गए हैं। अगर फिर भी नहीं पेश होते तो जल्द पीओ घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिक्रयोग है कि 19 मार्च को एकम का शव फेज-3बी1 स्थित बीएमडब्ल्यू कार की बैक सीट पर अटैची में बंद मिला था। पुलिस को इस संबंधी एक आटो वाले ने सूचित किया था। जबकि मौके से सभी लोग फरार थे। इसके बाद उसी दिन शाम को पुलिस ने एकम की पत्नी सीरत को गिरफ्तार किया था।

Trending Videos
हत्या के बाद खरीदा आठ हजार का मोबाइल
एकम हत्याकांड में पुलिस की जांच हुई तेज
एकम सिंह ढिल्लों की हत्या के बाद जहां सीरत एक के बाद एक सबूत मिटाने की कोशिश कर रही थी। इस बीच जल्दबाजी में उसका मोबाइल भी कहीं खो गया था। इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों व जानकारों से संपर्क साधने के लिए एक नया स्मार्ट फोन खरीदा था। जिसकी कीमत करीब आठ हजार आठ सौ रुपये थी। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान किया था।
अब आएगी कपड़े जलाने की सच्चाई सामने
एकम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि मोहाली के जिस गुरुद्वारे के बाहर सीरत ने खून से सने कपड़ों का बैग रखा था। वह वहां से चोरी हो गया था। उसके बाद उन्हें पुलिस ने इन कपड़ों को जलाने की कोशिश की थी। उसकी जांच का जिम्मा एसएसपी कुलदीप सिह चहल ने उसी एसआईटी को सौंपा था। जो एकम मर्डर केस की जांच कर रही है। एसआईटी ने गुरुद्वारे से फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।