फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police officer sent Topless Girl photo In Whatsapp Group

जिस व्हाट्सएप ग्रुप में IG और DIG, उस ग्रुप में भेज दी अश्लील तस्वीर

Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Apr 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
police officer sent Topless Girl photo In Whatsapp Group
पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील तस्वीर
पुलिस के कंट्रोल रुम नाम से जिस व्हाट्स एप ग्रुप में आईजी और डीआईजी तक के अधिकारी शामिल हैं, उसमें एक पुलिस कर्मी ने ऐसी अश्लील तस्वीर भेज दी जिसके बाद हंगामा हो गया। यूटी पुलिस का पुलिस कंट्रोल रुम के नाम से व्हाट्स एप ग्रुप है, जिसमें डीआईजी से लेकर एसएसपी समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी शामिल हैं। ग्रुप इसलिए बनाया गया है, ताकि बड़ी सूचना शेयर की जा सके।
विज्ञापन


लेकिन सोमवार रात करीब 9 बजकर 59 मिनट पर एक पुलिस कर्मी ने इस ग्रुप में वर्दी की मर्यादाएं भूलते हुए युवती की अश्लील तस्वीर को शेयर कर दिया। हांलाकि इस तस्वीर के ग्रुप में तस्वीर आने के बाद इस पर एक अधिकारी ने कमेंट कर सवाल भी किया, लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं आया। अश्लील तस्वीर के इस तरह से ग्रुप में शेयर होने के बाद हंगामा मच गया।
विज्ञापन

पहले भी एक IPS अधिकारी कर चुका है ऐसी हरकत

police officer sent Topless Girl photo In Whatsapp Group
पुलिस के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील तस्वीर
हाल में मार्च में मोहाली पुलिस के एक व्हाट्स एप ग्रुप में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परमिंदर सिंह भंडाल ने अश्लील वीडियो भेज दिया था। ग्रुप में वीडियो डाले जाने के बाद हंगामा हो गया। ग्रुप के कुछ सदस्यों ने अधिकारी का विरोध किया, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी। भंडाल ने लिखा कि वह वॉशरुम गए हुए थे, उनके दोस्त के बच्चों ने वीडियो डाउनलोड कर ग्रुप में भेज दिया। आपको बता दें कि इस कई महिला पत्रकार, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed