फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police man was cleaning pistol on duty, by chance gun shot and friend injured

ऑन ड्यूटी साफ कर रहा था पिस्टल, साथ बैठा व्यक्ति पहुंचा अस्पताल

Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 09 Jan 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
police man was cleaning pistol on duty, by chance gun shot and friend injured
पुलिस वाले की पिस्टल से चली गोली, व्यक्ति घायल
पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी पिस्टल साफ करने में लगा था, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि साथ बैठा व्यक्ति अस्पताल पहुंच गया। घटना हरियाणा के झज्जर की है। रविवार को देर रात ड्यूटी के दौरान गोली लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना तब की है, जब वह पिस्टल साफ कर रहे साथी कर्मचारी के पास बैठा था। अचानक गोली चाली, जो उसके गले में जा लगी। बहरहाल घायल पुलिसकर्मी को बहादुरगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गांव सिद्दीपुर लोवा में गारद में तैनात पुलिसकर्मी विकास अपनी पिस्तौल साफ कर रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चलने से पास बैठा पुलिसकर्मी दीपक घायल हो गया। गोली पुलिसकर्मी की गर्दन में लगी, जिसके तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ति करवाया गया है।
विज्ञापन


घायल का इलाज कर रहे डॉक्टर मनीश शर्मा का कहना है कि गोली गर्दन में लगी थी जिसे निकालने में काफी समय लगा। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी की हालत खतरे से बाहर है। कुछ दिनों के बाद पुलिसकर्मी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस के आला अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल पुलिसकर्मी के भी बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed