{"_id":"7d4ab39384d4b4097aa1648cb37b7f13","slug":"police-in-first-in-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार मामले में पुलिस पहले पायदान पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भ्रष्टाचार मामले में पुलिस पहले पायदान पर
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सरकार को प्रदेश में बने हुए अभी करीब तीन महीने ही हुए हैं। इन महीनों में 19 रिश्वत के आरोपी विजिलेंस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इन आरोपियों में अभी तक सबसे पहले पायदान पर हरियाणा पुलिस के जवान हैं, जबकि दूसरे नंबर पर पटवारी आते हैं। विजिलेंस के पास हर रोज दर्जनों शिकायतें रिश्वत को लेकर आती है।
विज्ञापन
बीजेपी सरकार में विजिलेंस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में अभी तक 6 पुलिस के जवान और 4 पटवारी पकडे़ जा चुके हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों के क्लर्कों का नंबर आता है। आलम यह है कि कई विभागों के इंस्पेक्टर भी रिश्वत लेते हुए हत्थे चढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
तीन महीने में आए अबतक 16 केस
1.संजीव अरोड़ा, भवन निर्माण में इंस्पेक्टर, भिवानी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते 19 नवंबर पकड़ा गया।
2.महेंद्र कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर, भट्टू कला से 27 नवंबर को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा व उनकी टीम ने पकड़ा।
3.मामराज, ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर, हिसार के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से 29 नवंबर को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
4.अजीत पटवारी, बरवाला से 2 हजार की रिश्वत लेते हुए 1 दिसंबर को इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह व उनकी टीम ने पकड़ा।
5.अशोक, एचएलआरडीसी सीनियर मैनेजर, सिरसा में 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 11 दिसंबर को पकड़ा गया।
6. संजीव कुमार, क्लर्क, जींद से 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए इंस्पेक्टर अजायब सिंह व उनकी टीम ने पकड़ा।
7.आजाद सिंह, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर हिसार, हिसार से 12 दिसंबर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।
8.सतबीर, क्लर्क ट्रेजरी, नरवाना से 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 16 दिसंबर को पकड़ा गया।
9. गुरविंद्र सिंह, पटवारी, सिरसा से 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए 20 दिसंबर को इंस्पेक्टर जगजीत सिंह व उसकी टीम ने पकड़ा।
10.ईश्वरसिंह, रजिस्ट्री कर्ल्क, सफीदों, जींद से 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए 22 दिसंबर को पकड़ा गया।
11.सुरेंद्र सिंह, हेडकांस्टेबल, हांसी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 1 जनवरी 2015 को इंस्पेक्टर अनिल कुमार व उसकी टीम ने पकड़ा।
12.चांदराम, पटवारी, पपोसा, हांसी से दो जनवरी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
13.जसकोर सिंह, लाइनमैन बिजली निगम, सिरसा से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 5 जनवरी को पकड़ा गया।
14.सुभाष, पटवारी, नरवाना, जींद से 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 6 जनवरी को इंस्पेक्टर श्रीराम व उसकी टीम ने पकड़ा।
15.चौकी इंचार्ज सूरजमल सिंह, गुरमेल सिंह, गुरमींदर सिंह, व मलकीत सिंह, सभी चारों को 15 जनवरी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
16. रणसिंह झुंपा चौकी इंचार्ज, झुंपा से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए 16 जनवरी को पकड़ा गया।