फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Has Arrested Four Miscreant In Punjab's Moga

केंद्रीय जेल से सरगना को छुड़ाने और लूटपाट का था प्लान, पुलिस ने मोगा में चार बदमाश दबोचे

Tue, 06 Aug 2019 10:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Police Has Arrested Four Miscreant In Punjab's Moga
पुलिस गिरप्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मोगा के थाना बधनी कलां पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अवैध असलहे व तेजधार हथियार बरामद किए है। पुलिस ने जेल में बंद गिरोह के सरगना समेत सात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी थाना बधनी कलां  प्रभारी इंस्पेक्टर जगतार सिंह के अनुसार सोमवार की देर शाम लवप्रीत सिंह लवी निवासी फिरोजपुर, दलजीत सिंह मान निवासी पीर अहमद खां (फिरोजपुर), मनप्रीत सिंह मन्ना और इंद्रजीत सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा गांव रनियां में गाड़ी छीनने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वारदात से पहले ही दबिश कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, पांच कारतूस, एक गंडासी और एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरीदकोट केंद्रीय जेल में बंद सुखदेव सिंह सेबू उनके गिरोह का सरगना है। वही जेल से फोन के जरिये उन्हें लूटपाट करने के निर्देश देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने गांव रनिया से पिस्तौल के बल पर गाड़ी छीननी थी और फिर उसी गाड़ी के जरिये फरीदकोट केंद्रीय जेल से सेबू को भगाना था। इसके बाद की प्लानिंग भी आरोपियों ने कर रखी थी कि सेबू को भगाने के बाद वह राजस्थान जाएंगे और वहां जाकर बैंक की कैश वैन को लूटेंगे। 

जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने लवप्रीत लवी, दलजीत मान, मनप्रीत मन्ना, इंद्रजीत सिंह समेत सुखदेव सिंह सेबू निवासी शहीद भगत सिंह नगर मोगा, रमेश जाट निवासी चुरू (राजस्थान) और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फरीदकोट जेल में बंद मोगा का सुखदेव सेबू नामी अपराधी है। कुछ समय पहले वह मोगा के एक पत्रकार के बेटे को अगवा कर उसे जान से मारने की कोशिश कर चुका है और अन्य कई अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed