{"_id":"605e0afcca4d3e85e088f34b5fb2f281","slug":"police-found-of-young-man-dead-body-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनास ग्राउंड के पास यूपी के युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनास ग्राउंड के पास यूपी के युवक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनास चौकी के पास ग्राउंड में बुधवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार युवक की पहचान धनास निवासी धर्मपाल (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि धनास में वह अपने मामा रघुवीर के पास रहता था। चार महीने पहले धर्मपाल यूपी से चार महीने पहले चंडीगढ़ आया था। वह चंडीगढ़ में लेबर का काम करता था। मृतक के मामा रघुवीर ने बताया कि धर्मपाल की शादी नहीं हुई थी। जबकि उसके माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
इसके बाद परेशान देखकर वह उसे चंडीगढ़ लाए थे। वह माता-पिता की मौत के बाद शराब का आदी हो गया था। जिसकी वजह से आखिरकार उसकी जान चली गई।
वहीं चौकी प्रभारी के अनुसार मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं है। हालांकि शराब की बोतल मौके से बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन