{"_id":"65631ca78df385e12a03aaa5","slug":"police-formed-sit-in-clash-with-nihangs-in-kapurthala-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहंगों से झड़प का मामला: कपूरथला SSP की निगरानी में एसआईटी गठित, होमगार्ड जवान की गई थी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
निहंगों से झड़प का मामला: कपूरथला SSP की निगरानी में एसआईटी गठित, होमगार्ड जवान की गई थी जान
Sun, 26 Nov 2023 03:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 03:56 PM IST
सार
डीआईजी एस. भूपति ने श्रद्धालुओं और आम जनता से सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों को नजरंदाज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना किसी डर की भावना के सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर आयोजित होने वाले समागमों में भाग लें।
विज्ञापन
Kapurthala News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब में कब्जा छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हमले की जांच विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी। कपूरथला के एसएसपी की निगरानी में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। यह जानकारी जालंधर रेंज के डीआईजी एस. भूपति ने दी है। बता दें कि सुलतानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा श्री अकाल बुंगा साहिब पर कब्जे को लेकर दो निहंग गुटों में विवाद है।
विज्ञापन
वहीं 23 नवंबर की सुबह पुलिस गुरुद्वारा परिसर से कब्जा हटवाने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर दी गई थी। इस झड़प में एक होमगार्ड जवान जसपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं एक डीएसपी समेत 10 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने गुरुद्वारा का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था।
विज्ञापन
उधर, डीआईजी एस. भूपति ने श्रद्धालुओं और आम जनता से सोशल मीडिया में फैलने वाली अफवाहों को नजरंदाज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना किसी डर की भावना के सुल्तानपुर लोधी में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व पर आयोजित होने वाले समागमों में भाग लें।
विज्ञापन