{"_id":"5ee77309dae27065ca53daad","slug":"police-filed-a-fraud-case-against-two-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी रचाने के बाद दुल्हन ने खुद को बताया सीबीआई इंस्पेक्टर फिर ससुराल से की लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी रचाने के बाद दुल्हन ने खुद को बताया सीबीआई इंस्पेक्टर फिर ससुराल से की लाखों की ठगी
Mon, 15 Jun 2020 06:48 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी डॉट कॉम के जरिये एक लड़के से शादी करने वाली युवती ने खुद को सीबीआई में इंस्पेक्टर होने की धमकी देकर अपने ससुराल परिवार से साढे़ छह लाख रुपये ठग लिए। थाना दयालपुरा पुलिस ने युवक अमनदीप सिंह निवासी गांव भोडीपुरा जिला बठिंडा की शिकायत पर उसकी पत्नी कुलदीप कौर और दीप ज्वेलर दोनों निवासी सन्नी एन्क्लेव, मोहाली के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमनदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले शादी डॉटकाम के जरिये उसकी पहचान कुलदीप कौर नामक युवती के साथ हुई थी। युवती ने उसे और उसके परिवार को भरोसे में लेकर उसके साथ शादी कर ली। युवक ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही युवती खुद को सीबीआई में इंस्पेक्टर बताकर उसे एवं उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकियां देने लगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बच्चों के सामने भीख मांगने आई महिला से दुष्कर्म, गोदाम मालिक ने की घिनौनी वारदात
विज्ञापन
इसी दौरान उसने उसकी मां के गले का दो लाख रुपये का हार हड़प लिया। यही नहीं धमकाकर साढे़ चार लाख रुपये की नकदी लेकर चली गई। युवक ने बताया कि जब उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी का विरोध किया तो युवती उसे अपने साथी के मिलकर धमकाने लगी। जिसके डर से उसने पुलिस के पास शिकायत की तो पुलिस जांच में युवती की पूरी सच्चाई सामने आ गई।
युवती ने सास से हड़पा हार मोहाली के दीप ज्वेलर को बेचा। थाना दयालपुरा के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवक अमनदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी कुलदीप कौर और उसके साथी मोहाली निवासी दीप ज्वेलर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।