फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police entered in punjab university hostal, arrested boys

पुलिस की दबंगई, छात्रों पर बंदूक तानी, गाड़ी में डाल ले गए

Wed, 27 May 2015 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 May 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
police entered in punjab university hostal, arrested boys

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस की मार्केट में दो स्टूडेंट्स को आठ लोगों ने घेर लिया। उन्होंने उन पर रिवॉल्वर तान दी। यह देख पूरी मार्केट में अफरातफरी मच गई। जब एक छात्र नेता ने उन स्टूडेंट्स को बचाने की कोशिश की तो उसे रिवॉल्वर की बट से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों स्टूडेंट्स को स्विफ्ट कार में डालकर ले गए। हालांकि बाद में खुलासा हुआ कि दोनों स्टूडेंट्स नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं और मोहाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई थी।
विज्ञापन


घटना मंगलवार रात 8.30 बजे की है। अचानक स्विफ्ट और दो मोटरसाइकिल पर मोहाली पुलिस के जवान सादे कपड़ों में आए। उन्होंने दो स्टूडेंट को घेरकर गाड़ी में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर वे जबर्दस्ती उन्हें गाड़ी के अंदर धकेलने लगे। मार्केट से गुजर रहे एनएसयूआई छात्र नेता हरदीप सिंह लाली ने सोचा कि यह स्टूडेंट्स की आपसी लड़ाई है।


वह उन्हें बचाने के लिए मोहाली पुलिस के जवानों से भिड़ गया। पुलिस के जवानों ने उसे रिवॉल्वर का बट मारकर जख्मी कर दिया। हरदीप को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

पीयू से उठाए गए स्टूडेंट आपराधिक मामले में लिप्त थे। पंजाब पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
- नरेंद्र पटियाल, सेक्टर-11 थाना एसएचओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed