फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Encounter in Ludhiana, 2 Young Man Dead

लुधियाना में पुलिस मुठभेड़, 2 युवक ढेर

Sat, 27 Sep 2014 03:33 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 27 Sep 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
Police Encounter in Ludhiana, 2 Young Man Dead

पंजाब के लुधियाना में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो युवक मारे गए, जबकि तीन युवक गिरफ्तार हुए हैं। मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे लुधियाना के जमालपुर इलाके की आहलुवालिया कॉलोनी में हुई।

विज्ञापन


यहां पिछले कुछ दिन से एक महिला ने घर में हॉस्टल खोल रखा था। उसमें 5 युवक रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह खाकी वर्दी में खुद को खन्ना पुलिस के अधिकारी कहते हुए कुछ लोग आए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को आईडी कार्ड भी दिखाया। पड़ोसियों के कमरे से युवकों के कमरे की ओर गए ही थे कि युवकों के कमरे से फायरिंग शुरू हो गई, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की मौत, तीन गिरफ्तार

Police Encounter in Ludhiana, 2 Young Man Dead

आमने सामने हुई मुठभेड़ में दो युवकों जतिंदर, हरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए। एक युवक भाग निकला, जिसे कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

खन्ना पुलिस गिरफ्तार युवकों को गिरफ्तार कर चली गई। उधर, लुधियाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

पीजी की मालिक महिला के बारे में भी पता नहीं चल पाया है, कि वह युवकों को जानती थी या नहीं। चर्चा है कि युवक यहां किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए साजिश बना रहे थे।

क्या कहती है लुधियाना पुलिस?

Police Encounter in Ludhiana, 2 Young Man Dead

लुधियाना में हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर कमिश्नर प्रमोद बाण ने बताया कि उन्हें खन्ना पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में पहले से कुछ पता नहीं था। मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है।

युवकों की बैकग्राउंड के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही खन्ना पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ या कुछ और?

मारे गए युवकों के सिर के पीछे से गोली मारी गई है। इसे लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ होती तो गोलियां दोनों ओर से चलती, लेकिन दोनों युवकों के सिर पर पीछे से गोली मारी गई है, इसे लेकर पुलिस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed