{"_id":"5b911aa9867a557eca0901b0","slug":"police-constables-beaten-by-accused-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से भगोड़ा चल रहे आरोपी को पकड़ने गए दो हेडकांस्टेबलों से धक्कामुक्की, शख्स फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो साल से भगोड़ा चल रहे आरोपी को पकड़ने गए दो हेडकांस्टेबलों से धक्कामुक्की, शख्स फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
police beaten
दो साल से भगोड़ा चल रहे आरोपी को पकड़ना दो हेडकांस्टेबलों को उस समय महंगा पड़ गया, जब आरोपी के पूरे परिवार ने न केवल पुलिस पर धावा बोलकर उसे छ़ुड़ा लिया, बल्कि खूब धक्कामुक्की भी की। इससे भगौड़ा परिवार की मदद से भागने में कामयाब हो गया। थाना सुभानपुर में भगौड़ो के परिवार पर सरकारी काम में विघ्न डालने, पुलिस से धक्का मुक्की का केस दर्ज करके दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह ने बताया कि परमजीत सिंह उर्फ पम्मा पर दो साल पहले एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज हुआ था। उसके बाद वह भाग गया और अदालत ने उसे पीओ करार दे दिया। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि पम्मा इस समय अपने घर हमीरा आया हुआ है। इस पर वह हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह के साथ पम्मा को पकड़ने के लिए उसके घर पह ुंचे तो पुलिस को देखकर पम्मा दीवार फांद कर भागने लगा।
इस पर उन्होंने पीछा करके उसके पकड़ लिया। इस पर पम्मा की माता संत कौर, बहन राणो, भाई पाला सिंह व दीपा और भांजा राजा निवासी जगजीत नगर हमीरा पुलिस की गिरफ्त से जबरदस्ती पम्मा को छुडाने लग पड़े और पुलिस व पम्मा के परिवार में गुत्थमगुत्था हो गई। इसके साथ ही पम्मा का पूरा परिवार से छड़ाने के लिए उनसे धक्कामुक्की करने लग पड़ा। परिवार के लोगों की तादाद ज्यादा होने की वजह से उन लोगों पम्मा को छुड़ा लिया और वह फरार हो गया।
विज्ञापन
इस पर थाना सुभानपुर की पुलिस ने पम्मा समेत उसके परिवार के बाकी पांचों पर सरकारी काम में विघ्न डालने और पुलिस से धक्कामुक्की करने का केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सुभानपुर सतनाम सिंह ने कहा कि आरोपी महिला संत कौर व राणो को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश में छापामारी जारी है।