फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police constable arrested for taking bribe, ambala news

पति और पत्नी के झगड़े में कांस्टेबल को पड़े लेने के देने, जेल भी गया

Wed, 21 Dec 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Wed, 21 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
police constable arrested for taking bribe, ambala news
पति-पत्नी की अनबन - फोटो : डेमो फोटो
पति और पत्‍नी के बीच झगड़ा हुआ तो मामला थाने तक पहुंच गया। लेकिन विवाद को खत्‍म करने आए पुलिसकर्मी ने कुछ ऐसा कर दिया जो उसे बहुत भारी पड़ गया। मामला हरियाणा के अंबाला का है।
विज्ञापन


पति-पत्नी के विवाद को समाप्त कराने के लिए इस कांस्टेबल ने 17,500 रुपये की रिश्वत ली थी। कमाल की बात है कि कांस्टेबल ने रिश्वत की राशि नकद के साथ चेक में भी ली थी। पुलिस ने कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी सुरेश कौशिक ने कांस्टेबल परमिंदर को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी अभिषेक जोरवाल ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, अंबाला शहर से सटे गांव माजरी के मलकीत का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। बताते हैं दोनों का विवाद निपटाने के लिए परिवार की तरफ से भी प्रयास किए गए लेकिन मामला महिला थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'10,000 रूपये चेक और साढ़े सात हजार रूपये नगद लिए'

police constable arrested for taking bribe, ambala news
husband wife argument - फोटो : Demo Pic
पत्नी द्वारा मलकीत पर आरोप लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच किसी के माध्यम से मलकीय की कांस्टेबल परमिंदर से मुलाकात हुई। मामला रफा-दफा करने और समझौता करवाने की एवज में परमिनर ने 17500 रुपये की रिश्वत ली। दस हजार रूपये चेक और साढ़े सात हजार रूपये नगद लिए गए।

मामला न तो रफा-दफा हो सका और न ही समझौता हुआ तो मलकीत ने रुपये वापिस मांगे, लेकिन कांस्टेबल ने इससे इन्कार कर दिया। इसके बाद मलकीत ने एसपी से शिकायत कर दी। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी। डीएसपी ने बैंक में जाकर फुटेज चेक की जिसमें कांस्टेबल खुद दस हजार रूपये निकलवाने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed