{"_id":"a01516bf65f61ece4f8e03ab948975c4","slug":"police-chowki-incharge-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से तौलिया मांगने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से तौलिया मांगने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुकदमे में फेवर करने की एवज में महिला से तौलिया और दो बेडशीट मांगना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करने के साथ ही चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
खायरा की रहने वाली कविता ने आईजी ममता सिंह को शिकायत दी थी कि उनके बेटे पर जमीन के विवाद का एक मुकदमा 2014 में दर्ज हुआ था। उसकी पैरवी के लिए वह चौकी में गई तो चौकी इंचार्ज सतबीर ने उनसे रिश्वत के तौर पर एक तौलिया और दो बेडशीट लाने को कहा। आईजी ने मामले की जांच डीएसपी ओमप्रकाश को सौंपी।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि कविता ने मांगा गया सामान चौकी इंचार्ज के कमरे में रख दिया था, जिसे चौकी इंचार्ज ने अपनी गाड़ी में रखवा लिया। जांच टीम ने यह सामान बरामद भी कर लिया।
विज्ञापन
शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ पद का दुरुपयोग करने का मामला दर्ज किया है। एसपी बलवान सिंह राणा ने बताया कि चौकी इंचार्ज सतबीर को सस्पेंड कर दिया है। वह फिलहाल गायब है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।