फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police, chandigarh police, prize two lac, kidnap people, chandigarh

चंडीगढ़ से गायब 4 लोगों की सूचना देने वाले वाले को 2 लाख इनाम

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
police, chandigarh police, prize two lac, kidnap people, chandigarh
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic
लुधियाना से लौटते समय सेक्टर-27 निवासी चार लोगों के लापता होने के मामले में पुलिस की ढीली कार्रवाई से परेशान पीड़ित परिजनों ने प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। इससे पहले परिजनों ने सूचना देने पर सार्वजनिक तौर पर दो लाख के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन


पहले परिजनों ने इनाम की राशि एक लाख रखी थी। परिजन रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस एक साथ चार लोगों के लापता होने में सुराग नहीं जुटा पाई है। परिजनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। पुलिस के पास परिवार का हर सदस्य चक्कर लगाकर हार चुका है। थाना प्रभारी सिर्फ जांच जारी होने की बात कहते रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों व्यक्ति लुधियाना अपने कर्मचारी की पैरवी करने गए थे। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने पुलिस पर मामले में सुस्ती बरतने का आरोप  लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता व्यक्तियों में सेक्टर-27 के पवन शर्मा, उनके भांजे जयंत रिषी, सेक्टर-42 निवासी प्रभजोत सिंह और सेक्टर-23 के राम शामिल हैं।
पवन शर्मा का कपड़ों का होलसेल का कारोबार है।

सेक्टर-27 स्थित अपने ही घर में उनका ऑफिस है। 14 जनवरी 2016 को लुधियाना पुलिस उनके पास काम करने वाले दो सेल्समैन प्रमोद और राजपाल को साथ ले गई थी।

परिजनों के मुताबिक इसके बाद पवन शर्मा अपने भांजे और दो दोस्तों के साथ लुधियाना गए। वहां वह प्रमोद से मिले। रात को किसी जानकार के पास ड्रिंक की और खाना खाया।


रात करीब 12 बजे पवन ने बेटे से कहा था कि वह घर लौट रहे हैं। लेकिन उसके बाद से उनके फोन बंद हो गए और आज तक उन 4 लोगों का काई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले में पंजाब में केस भी दर्ज है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed