फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught two smugglers with four kg heroin In Amritsar

Amritsar News: घरिंडा पुलिस ने पकड़ी चार किलो हेरोइन, दो तस्करों को भी दबोचा, सात पर केस दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 04:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Sep 2023 04:10 PM IST
सार

अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। आरोपियों से दो लाख रुपये, एक इनोवा कार, एक बाइक, तीन मोबाइल और डोंगल भी बरामद किया है। चार अलग-अलग जगहों पर नशों के खिलाफ कार्रवाई की है। कुल सात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Police caught two smugglers with four kg heroin In Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के घरिंडा थाने की पुलिस ने चार किलो 139 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दो तस्करों को काबू कर कुल सात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी (ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ भी मिलकर काम कर रही है।

विज्ञापन


एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि 144 बटालियन बीएसएफ के सहायक कमांडेंट हरिंदर सिंह की शिकायत पर दाओके गांव निवासी मुख्तियार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बल के अधिकारी ने एक किलो 445 ग्राम हेरोइन, एक 95 ग्राम का पार्सल और पेकिंग मैटीरियल बरामद करने के बाद उक्त आरोपी पर केस दर्ज करने की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में पुलिस ने एक किलो 750 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने दो लाख एक हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, एक डोंगल और एक इनोवा कार भी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान छेहरटा निवासी विशाल, गुरु की वडाली निवासी गुरबाज सिंह और सरां गांव के मुस्सा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसआई रछपाल सिंह ने बताया कि दाओके गांव निवासी मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर 709 ग्राम हेरोइन बरामद की। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान काबू किए तस्कर का एक साथी फरार हो गया, जिसकी बाद में पहचान दाओके गांव निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, एसएसपी (ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घरिंडा थाने के एएसआई आज्ञापाल सिंह ने अपनी टीम के साथ नवीं आबादी अटारी निवासी अजय सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

गुरदासपुर: हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

गुरदासपुर के थाना बहरामपुर पुलिस ने एक आरोपी को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना के आधार पर टी प्वाइंट कैरे पर नाकेबंदी की गई। मोटरसाइकिल सवार युवक को गांव कैरे की तरफ से आते देखा गया। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। उसने अपने पजामे की जेब से लिफाफा निकालकर जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने उसे काबू कर नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान अक्षय कुमार निवासी कैरे के तौर पर बताई। लिफाफा से 10 ग्राम हेरोइन मिली है। जेब से 61 हजार रुपये की ड्रग मनी भी मिली है।

उधर, गुरदासपुर सदर थाने की पुलिस ने कार सवार तीन आरोपियों को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई सोहन लाल ने पुलिस पार्टी के साथ बब्बरी बाईपास पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस बीच बटाला से आई कार को संदेह के आधार पर रोका गया।

आरोपी कर्ण सिंह, दर्शन सिंह निवासी गांव गलक तलाड़ थाना रामकोट, जिला कठुआ और मोहम्मद सादिक निवासी गलक जसवाल, थाना रामकोट को कार से उतार कर तलाशी की गई तो डैशबोर्ड में रखे सफेद रंग के लिफाफे पर संदेह हुआ। सूचना पर पहुंचे एएसआई हरजीत सिंह ने लिफाफा चेक किया तो 45 ग्राम हेरोइन मिली। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed