{"_id":"6464d58b575e8fdb180fe423","slug":"police-caught-three-people-with-heroin-in-firozpur-of-punjab-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: अलग-अलग स्थानों से ढाई किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: अलग-अलग स्थानों से ढाई किलो हेरोइन और पिस्टल बरामद, पुलिस ने तीन को पकड़ा
Wed, 17 May 2023 07:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 May 2023 07:00 PM IST
सार
पुलिस ने रेलवे ब्रिज लुथड़ के पास से आरोपी विनय निवासी लुथड़ को काबू कर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन व एक कंप्यूटरीकृत तराजू पकड़ा है जबकि किले वाला चौक के पास से पुलिस ने आरोपी गौतम निवासी ग्वाल मंडी को 35 ग्राम हेरोइन व पचास हजार रुपये की ड्रग्स मनी के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के पास से दो किलो 520 ग्राम हेरोइन, 94 हजार 440 रुपये की ड्रग्स मनी और एक पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने बुधवार उक्त चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने बस्ती बोरियां वाली के पास दंपती को खड़ा देखा। पुलिस को देखते ही व्यक्ति खेतों के रास्ते से भाग गया जबकि पत्नी वहीं खड़ी थी, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 265 ग्राम हेरोइन और 44 हजार 440 रुपये ड्रग्स मनी बरामद हुई। पकड़ी गई महिला की पहचान जसवीर कौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जसवीर कौर व कुलविंदर सिंह निवासी गोखी वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह थाना सदर पुलिस ने रेलवे ब्रिज लुथड़ के पास से आरोपी विनय निवासी लुथड़ को काबू कर उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन व एक कंप्यूटरीकृत तराजू पकड़ा है जबकि किले वाला चौक के पास से पुलिस ने आरोपी गौतम निवासी ग्वाल मंडी को 35 ग्राम हेरोइन व पचास हजार रुपये की ड्रग्स मनी के साथ पकड़ा है। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, जलालाबाद की थाना सदर पुलिस ने दो किलो 120 ग्राम हेरोइन व एक पिस्टल बरामद करने में सफलता हासिल की है। एसआई गुरविंदर कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि गांव भंबा वट्टू के पास हेरोइन जैसी चीज और पिस्टल खेत में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हेरोइन व पिस्टल को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।