{"_id":"61b8fe4da8b2145aa3290a0c","slug":"police-caught-six-drug-smugglers-in-phagwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की कोठी में छापा: पुलिस ने छह नशा तस्करों को पकड़ा, 330 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम अफीम व असलहा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एनआरआई की कोठी में छापा: पुलिस ने छह नशा तस्करों को पकड़ा, 330 ग्राम हेरोइन, 400 ग्राम अफीम व असलहा बरामद
Wed, 15 Dec 2021 02:04 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:04 AM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस व सीआईए स्टाफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने एनआरआई की कोठी में छापा मारकर छह नशा तस्करों को धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फगवाड़ा पुलिस व सीआईए स्टाफ कपूरथला ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गांव भुल्लाराई में एक एनआरआई की कोठी में छापा मारकर छह नशा तस्करों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 330 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा 400 ग्राम अफीम, 2.10 लाख ड्रग मनी, एक पिस्टल, 10 कारतूस व इलेक्ट्रॉनिक तराजू समेत दो गाड़ियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
फगवाड़ा के एसपी सर्बजीत सिंह ने थाना सदर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि डीएसपी पलविंदर सिंह की निगरानी में सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह व सीआईए कपूरथला प्रभारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने फगवाड़ा के भुल्लाराई चौक में विशेष नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी भुल्लाराई बड़े स्तर पर हेरोइन व अफीम बेचता है। उसने इलाके में नशा सप्लाई करने के लिए 5-6 युवक रखे हैं। यह गिरोह फगवाड़ा, कपूरथला, जालंधर, फिल्लौर व नवांशहर में नशा सप्लाई करता है। लखविंदर सिंह एनआरआई संतोख सिंह की कोठी की देखभाल करता है।
विज्ञापन
सूचना पुख्ता होने पर थाना प्रभारी गगनदीप सिंह व इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत एनआरआई संतोख सिंह की कोठी पर छापा मारा। कोठी में पुलिस ने लक्खा के साथ हरविंदर सिंह उर्फ भिंदा निवासी वाहदा थाना सदर, सर्बजीत सिंह साबी निवासी मीरपुर जट्टा थाना सदर नवांशहर, बरिंदर सिंह उर्फ बिक्की निवासी पिंड पंडोरी गंगा सिंह थाना मेहटीयाना, अमनप्रीत उर्फ अमन निवासी अतोवाल थाना मेहटीयाना, साहिल निवासी गांव गन्ना (फिल्लौर) को काबू कर लिया। जिसमें एक आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों के संबंध गैंगस्टरों से तो नहीं हैं।