{"_id":"6534fe21cab4395aa10616c6","slug":"police-caught-a-young-man-on-charges-of-betting-in-charkhi-dadri-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाढड़ा पुलिस ने युवक को पकड़ा, वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri News: बाढड़ा पुलिस ने युवक को पकड़ा, वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाने का आरोप
Sun, 22 Oct 2023 04:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 22 Oct 2023 04:19 PM IST
सार
बाढड़ा थाना पुलिस ने झोझूकलां निवासी सूरज और धनासरी निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उनके ऑफिस से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक एलईडी, चार मोबाइल और कैलकुलेटर जब्त किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाढड़ा पुलिस टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते एक बुकी को दबोचा है। आरोपी को उसके ही ऑफिस से गिरफ्तार किया गया। झोझूकलां निवासी आरोपी सूरज ने अपने दूसरे साथी धनासरी निवासी संदीप का नाम भी पुलिस टीम के समक्ष उजागर किया है। आरोपी ने बताया कि शनिवार को संदीप ग्रुप-डी का परीक्षा देने गया था।
विज्ञापन
बाढड़ा थाना पुलिस ने झोझूकलां निवासी सूरज और धनासरी निवासी संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, उनके ऑफिस से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक एलईडी, चार मोबाइल और कैलकुलेटर जब्त किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाढड़ा थाना पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि बाढड़ा में सतनाली रोड पर झोझूकलां निवासी सूरज और धनासरी निवासी संदीप का ऑफिस है। वो दोनों क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगवाते हैं। शनिवार को संदीप बाहर गया है और सूरज बुकी की भूमिका अकेले निभा रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी और सूरज को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सामान में आधी-आधी हिस्सेदारी
सूरज ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि बरामद सामान उसका और संदीप का है। उनकी आधी-आधी हिस्सेदारी है। वो दोनों मिलकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते हैं और जो पैसा आता है, उसे भी आधा-आधा बांट लेते हैं।