फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police busted prostitution racket in Phagwara of Punjab

देह व्यापार का भंडाफोड़: नौ विदेशी महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार, फोटो दिखा फंसाते थे ग्राहक, पुलिस के उड़े होश

Sun, 04 Feb 2024 04:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 04:36 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने नौ विदेशी और चार भारतीय महिलाओं समेत कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी देह व्यापार में लिप्त थे। पीजी की आड़ में ये देह व्यापार रैकेट चला रहे थे। फगवाड़ा पुलिस जब पीजी पहुंची तो इनकी संख्या देख हैरान रह गई। सभी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।

विज्ञापन
Police busted prostitution racket in Phagwara of Punjab
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले में फगवाड़ा पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली है। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने दबिश दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा जवानों ने एक छापेमारी की। 
विज्ञापन


कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि हाल ही में यह देखा गया है कि कई विदेशी नागरिक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। ये अनैतिक तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। वे सभी इस अवैध व्यवसाय से होने वाली कमाई पर जीवन यापन करते थे। उन्होंने बताया कि वीजा मानदंडों का उल्लघंन करने वाले विदेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा कमाने के चक्कर में देह व्यापार में उतरीं लड़कियां

एसएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह रैकेट पीजी की आड़ मे चलाया जा रहा था। इसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका है। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते हैं। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार शुरू कर दिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सभी लड़कियों ने यह रास्ता चुना। 

लड़कियों की फोटो दिखाकर फंसाते थे ग्राहक

प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी हैं। ये ग्राहक लेकर आते थे। लॉ गेट पर आने जाने वाले लोगों को फोटो दिखाकर युवतियों को पसंद करवाते थे। इसके बाद उनसे पैसों की डील करते थे। पैसे तय होने के बाद लड़कियों के पीजी में ग्राहक को भेजा जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed