{"_id":"630dc30fcb2197070d15f099","slug":"police-arrests-robbers-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा कुल्हाड़ी गैंग: पेट्रोल पंपों में सेल्समैन को बनाता था निशाना, इंजीनियरिंग का छात्र भी गिरोह में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्थे चढ़ा कुल्हाड़ी गैंग: पेट्रोल पंपों में सेल्समैन को बनाता था निशाना, इंजीनियरिंग का छात्र भी गिरोह में
Tue, 30 Aug 2022 01:28 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:28 PM IST
सार
गिरफ्तार बदमाश विकास इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। लॉकडाउन में नौकरी चले जाने से गलत संगत में पड़ गया और नशे के खातिर लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग इस मामले में प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला कुल्हाड़ी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सोनीपत की सीआईए 1 और सीआईए 2 ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश सचिन उर्फ बाबा, विकास व प्रदीप गांव नांगल के रहने वाले हैं। आरोपी दिल्ली व सोनीपत में पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन को कुल्हाड़ी से घायल कर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश विकास इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। लॉकडाउन में नौकरी चले जाने से गलत संगत में पड़ गया और नशे के खातिर लूट की वारदात को अंजाम देने लगा। सोनीपत के एसपी हिमांशु गर्ग इस मामले में प्रेसवार्ता करेंगे।
विज्ञापन