{"_id":"6107f2dbf155713d5c0ebd1f","slug":"police-arrested-three-with-15-kg-of-hasheesh-in-phagwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से पंजाब में गांजा की तस्करी: फगवाड़ा में 15 किलो के साथ तीन गिरफ्तार, फिरोजपुर में 15 को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नेपाल से पंजाब में गांजा की तस्करी: फगवाड़ा में 15 किलो के साथ तीन गिरफ्तार, फिरोजपुर में 15 को पकड़ा
Mon, 02 Aug 2021 07:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 07:15 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने नेपाल से गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 15 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। ये आरोपी बिहार के रास्ते पंजाब में गांजा तस्करी को अंजाम देते थे। उधर, फिरोजपुर में भी अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फगवाड़ा सीआईए स्टाफ की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पंजाब के फगवाड़ा में पुलिस ने नेपाल से जुड़े गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे में से 15 किलो गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी अवतार सिंह जो अब जालंधर के अशोक नगर में रहता है, लखविंदर सिंह उर्फ गोरा निवासी छोटा सूरतानपुर (रूपनगर) व गुरप्रीत सिंह निवासी रसूलपुर (रूपनगर) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) हरकमलप्रीत सिंह खख ने जारी बयान में बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एसपी फगवाड़ा सरबजीत सिंह और डीएसपी परमजीत सिंह की निगरानी में विशेष टीमों का गठन किया गया था। एसएसपी खख ने बताया कि सूचना मिलने पर सीआईए स्टाफ के प्रमुख सिकंदर सिंह व एएसआई परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल फगवाड़ा बाईपास के पास गश्त कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान नवांशहर की ओर से आ रही निजी बस को शक के आधार पर रोककर जांच की। इस दौरान प्लास्टिक का एक पैकेट बरामद हुआ। जांच में पैकेट में 15 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खख ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी नशे की खेप नेपाल से तस्करी कर ला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी अवतार सिंह ने स्वीकार किया कि ये गांजा नेपाल से बिहार के भागलपुर पहुंचा था। भागलपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 200 किमी की दूरी पर है।
खख ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों को पुलिस मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी और उनका रिमांड मांगा जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि नेटवर्क में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ड्राइवर के खिलाफ 2018 में नशा तस्करी का मामला दर्ज है, बाकी के बारे में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों को नेपाल से 3-4 हजार रुपये का पैकट मिलता था जो आगे 18-20 हजार रुपये में बेचते थे।
नशीले पदार्थों के साथ 15 गिरफ्तार
उधर, फिरोजपुर में पुलिस ने कई स्थानों से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 92 ग्राम हेरोइन, 290 नशे की गोलियां, 130 लीटर अवैध शराब व 81400 ड्रग्स मनी पकड़ी है। विभिन्न थानों की पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने दी है।
पुलिस ने आरोपी राजीव निवासी बस्ती आवा को पांच ग्राम हेरोइन, जसवीर सिंह व विलसन निवासी वार्ड-32 बस्ती भट्टियां वाली से आठ ग्राम हेरोइन, 21000 ड्रग्स मनी व एक कंप्यूटर कंडा, सुखदेव सिंह निवासी फत्तू वाला को साठ ग्राम हेरोइन, गोरा निवासी गांव लूथ्थड़ से पांच ग्राम हेरोइन, सूखा निवासी खानू वाली बस्ती से पांच ग्राम हेरोइन, जगजीत सिंह निवासी बस्ती माछियां से 20 नशे की गोलियां, कुलवंत सिंह निवासी फत्तू वाला से 70 नशे की गोलियां व बलविंदर सिंह निवासी छांगा खुर्द से 200 नशे की गोलियां पकड़ी हैं। इनके अलावा भी पुलिस ने कई आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है।