फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested five more people in Patiala clash case

पटियाला झड़प: मास्टरमाइंड परवाना की गिरफ्तारी के बाद पांच और आरोपी काबू, अब तक नौ को दबोचा गया

Sun, 01 May 2022 08:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 May 2022 08:55 PM IST
सार

आईजी ने कहा कि सनसनीखेज खबरें फैलाने वालों समेत सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Police arrested five more people in Patiala clash case
फ्लैग मार्च निकालने से पहले पुलिस जवानों को समझाते सिटी थाना प्रभारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला हिंसा मामले में शनिवार देर रात मामले के मास्टरमाइंड व मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी निवासी राजपुरा की मोहाली से गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने पांच और आरोपियों की गिरफ्तार किया है। इनमें शिवसेना (बाल ठाकरे) के जिला प्रधान शंकर भारद्वाज, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले हिंदू नेता अश्विनी कुमार उर्फ गग्गी पंडित समेत शिवदेव निवासी गांव बाल सिकंदर जिला फतेहगढ़ साहिब, दविंदर सिंह निवासी जींद और राजिंदर सिंह निवासी समाना को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अब इस मामले में कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना, एसएसपी दीपक पारिक, डीसी साक्षी साहनी ने रविवार को सुबह एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि मुकदमे की पूरी पड़ताल करके किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पटियाला पुलिस पूरे पेशेवाराना ढंग से मामले की तह तक जाकर इस साजिश के पीछे के असल आरोपियों को बेनकाब करेगी। 
विज्ञापन


आरोपियों को ऐसी सजाएं दिलाई जाएंगी, ताकि भविष्य में ऐसी हिंसक घटनाओं को अंजाम न दे सके। आईजी ने बताया बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है, जिसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेकर जांच को आगे बढ़ाएगी। आईजी ने कहा कि सनसनीखेज खबरें फैलाने वालों समेत सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया, खास कर इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया हैंडलर्स से अपील की है कि शांति भंग करने वाली कोई भी खबर साझी करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर कर लें। डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि तथ्यहीन व भड़काऊ पोस्ट को आगे साझा न कर जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना दें। 


गौरतलब है कि 29 अप्रैल को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने को लेकर शिव सैनिकों व खालिस्तानी समर्थकों के बीच श्री काली माता मंदिर के सामने हिंसक झड़प हो गई थी। इस मामले में इससे पहले शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब के निष्कासित कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह निवासी गांव बिजलपुर बस अड्डा ढैंठल जिला पटियाला और दलदीत सिंह रिंपल और बरजिंदर सिंह परवाना को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed