फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested fake army colonel

जब 'कर्नल' होटल से जबरन ले जाने लगा लड़की

Fri, 23 Jan 2015 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
Police arrested fake army colonel

सेक्टर-42 के अटावा चौक स्थित एक होटल से पुलिस ने फर्जी कर्नल को गिरफ्तार किया है। वह 26 जनवरी के मद्देनजर चेकिंग के नाम पर होटल में घुसा था। यहां उसने एक कमरे में युवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


इस पर होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने जांच की तो पोल खुल गई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं उसके पास से सेना का झंडा, लोगो, वर्दी मिलने पर पुलिस ने सेना के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


सेक्टर-42 के अटावा स्थित वेलकम होटल में मंगलवार को देर रात एक युवक आर्मी की ड्रेस पहने हुए पहुंचा। उसने होटल कर्मियों से कहा कि वह भारतीय सेना में कर्नल है और 26 जनवरी के मद्देनजर चेकिंग करने आया है। उसकी वर्दी और रौब देखकर होटल स्टाफ मान गए। इसके बाद फर्जी कर्नल ने होटल के सभी कमरों में तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले ही फरार

Police arrested fake army colonel

इस बीच होटल में हड़कंप मच गया जब एक कमरे में घुसकर उसने उसमें ठहरी एक लड़की को अपने साथ चलने को कहा। उसने होटल स्टाफ को बताया कि इस लड़की के खिलाफ केस दर्ज है। इस पर होटल स्टाफ ने विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर की तलाश कर उससे फर्जी कर्नल का मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद उसे सर्विलांस पर लगाया गया। उसकी लोकेशन हिमाचल के सोलन के पास बड़ोग में मिली।

पुलिस टीम वहां से उसे चंडीगढ़ लेकर आई और होटल स्टाफ से उसकी शिनाख्त कराई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरविंद मिश्रा बताया। पुलिस जांच में पता चला कि उसके खिलाफ लालडू में केस दर्ज है।

उसके पास जो इंडिगो कार हरियाणा, करनाल के जिस पते पर रजिस्टर्ड थी, आरोपी वहां कभी रहा ही नहीं। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन के रिमांड में आरोपी से कई खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed