फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested ex serviceman in Pathankot of Punjab

Pathankot: पुलिस ने पूर्व सैनिक को दबोचा, नौकरी के नाम पर करता था ठगी, अब तक दो करोड़ से अधिक ठगे

Sun, 09 Oct 2022 05:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Oct 2022 05:54 PM IST
सार

डीएसपी लखविंदर ने बताया कि आरोपी ने गुरदासपुर में भी 94 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद थाना डेरा बाबा नानक में 11 लाख की ठगी की। इसके अलावा, सुजानपुर में भी चार लाख और थाना 2 के अधीन आते क्षेत्र में ठगी की थी। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी कुल दो से ढ़ाई करोड़ की ठगी की है और पांच साल से पठानकोट में भेष बदल कर रह रहा था।

विज्ञापन
Police arrested ex serviceman in Pathankot of Punjab
पठानकोट में गिरफ्तार ठगी करने वाला पूर्व सैनिक और साथ में पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में युवाओं को फौज में नौकरी दिलवाने झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुके एक पूर्व सैनिक को पुलिस ने काबू किया है। आरोपी पूर्व सैनिक पिछले लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी की पहचान शहर के लक्ष्मी गार्डन कॉलोनी निवासी मोहन लाल के तौर पर हुई है। एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कई इच्छुक बेरोजगारों को धोखा दे चुका है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहन लाल नाम का एक व्यक्ति जोकि सेना की रिक्रूटमेंट कार्यालय में सेवाएं दे चुका है। वह बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये ठग चुका है और भेस बदलकर रह रहा है। सूचना के आधार पर थाना 2 प्रभारी नवदीप शर्मा ने रेड कर तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने कई बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती कराने के बहाने ठगा और उनसे भारी मात्रा में धन प्राप्त किया है। यह भी सामने आया है कि आरोपी आदतन अपराधी है और जिला गुरदासपुर और पठानकोट के अलग-अलग थानों में दर्ज चार प्राथमिकी में वांछित है। आरोपी पूर्व सैनिक को न्यायालय ने भगोड़ा अपराधी घोषित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह 2016 से फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी किराये के मकानों में रहता था और रूप बदलता रहता था। एसएसपी खख ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। 


डीएसपी लखविंदर ने बताया कि आरोपी ने गुरदासपुर में भी 94 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद थाना डेरा बाबा नानक में 11 लाख की ठगी की। इसके अलावा, सुजानपुर में भी चार लाख और थाना 2 के अधीन आते क्षेत्र में ठगी की थी। डीएसपी ने बताया कि उक्त आरोपी कुल दो से ढ़ाई करोड़ की ठगी की है और पांच साल से पठानकोट में भेष बदल कर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed