{"_id":"5ddd26fc8ebc3e5508009dc2","slug":"police-arrested-a-man-with-heroin-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटने के बाद फिर करने लगा तस्करी, पुलिस ने आधा किलो हेरोइन समेत धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल से छूटने के बाद फिर करने लगा तस्करी, पुलिस ने आधा किलो हेरोइन समेत धर दबोचा
Wed, 27 Nov 2019 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह शेरपुर स्थित 100 फुटी रोड पर हेरोइन की खेप सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने आधा किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
एसएएस नगर स्थित मोहाली के फेज चार एसटीएफ थाने में बिहार के जिला सिवान स्थित गांव भावनागंज जलालपुर निवासी अरविंद सिंह उर्फ शोभनाथ (35) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शेरपुर इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक्टिवा से हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मजदूरी करता है और दिल्ली के रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
आरोपी नौ दस साल से नशा तस्करी का धंधा कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हिमाचल के थाना चंबा में पांच किलो चरस तस्करी का मामला दर्ज था। उस मामले में आरोपी को दस साल की सजा हुई थी।
वह शिमला की कंडा जेल में सजा काट कर कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आकर फिर से नशा तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह हेरोइन किस व्यक्ति से लाकर आगे किन लोगों को सप्लाई करता है।