फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pm modi objectional photo posted on social media

PM मोदी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 24 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
pm modi objectional photo posted on social media
पुलिस हिरासत में शाकिब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो से छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया तो पुलिस में हड़कंप मच गया। हरियाणा के फतेहाबाद की घटना है और ऐसा करने वाले शख्स शाकिब को अब कुछ दिन जेल की हवा खानी पड़ेगी। टोहाना कोर्ट ने आरोपी शाकिब को इस मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब दिसंबर माह के पहले हफ्ते में इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार, शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गणेश सैनी के नेतृत्व में एसडीएम टोहाना को ज्ञापन दिया गया था कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो को अश्लीलता से दर्शाया है। इससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा नेताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी न करने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पुलिस में इस तरह मचा हड़कंप

pm modi objectional photo posted on social media
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉपी को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया था। डीएसपी टोहाना द्वारा मामले को लेकर एसएचओ प्रदीप कुमार, एएसआई रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई के आदेश दिए गए।

उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए यूपी के सहारनपुर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सहारनपुर के हडौली खेड़ा निवासी 22 वर्षीय शाकिब पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम जब देर शाम आरोपी को पकड़कर वापस टोहाना लौट रही थी।

उसी दौरान एनएच-73 पर स्थित गांव मानकपुर के पास एक बाइक के आगे आने से सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे के चलते पुलिस की गाड़ी पलट गई तथा राहगीरों की मदद से सभी पुलिस कर्मियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एसएचओ प्रदीप के उंगलियों में फ्रैक्चर तथा अन्य पुलिसकर्मी एएसआई रणजीत, एएसआई रिसाल सिंह एवं ड्राइवर राजेश को चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed