फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   physical harassment with foreigner lady on indo-pak border, death

इंडो-पाक बॉर्डर पर छेड़छाड़ की शिकार विदेशी महिला की मौत

Sun, 28 Jun 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 28 Jun 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
physical harassment with foreigner lady on indo-pak border, death

वाघा बॉर्डर पर वीरवार रात बेहोश मिली जांबिया निवासी महिला की शनिवार रात गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई। पाकिस्तान बॉर्डर के अधिकारियों पर महिला के साथ शारीरिक प्रताड़ना का आरोप है। एसएसपी देहाती जसदीप सिंह ने महिला की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांबिया निवासी 28 साल की महिला महाराष्ट्र की एक कंपनी एसीएमई मशीनरी इंडिया प्राइवेट लि. में 19 जून को बिजनेस दौरे पर आई थी। इसके बाद वह दिल्ली से पाकिस्तान जाने के लिए दिल्ली-लाहौर बस में बैठी।
विज्ञापन


पाकिस्तान का वीजा न होने के कारण उसे अमृतसर बॉर्डर पर रोक लिया गया, हालांकि बाद में उसे जाने दिया। इसके बाद पाकिस्तान अधिकारियों ने उसे रोक लिया और वीजा न होने के कारण उसे वापस भारत भेज दिया। सारी रात वह जीरो लाइन पर घूमती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

होश आने पर काफी डरी हुई थी महिला

physical harassment with foreigner lady on indo-pak border, death

भारत के इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे बेहोश पाया। होश में आने के बाद जब बीएसएफ अधिकारियों, अटारी के तहसीलदार अमरजीत सिंह और एसएचओ घरिंडा रविंदर सिंह ने उसके बारे में जानने की कोशिश की तो उसने कुछ नहीं बताया। हालत ठीक न होने के कारण उसे 26 जून की रात को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल कराया गया।

शनिवार दोपहर जब उसे होश आया तो उसने अपनी देखभाल कर रहे दो कर्मचारियों के साथ बुरा व्यवहार किया। जब अस्पताल के डॉक्टर उसका चेकअप करने आए तो उसने डोंट टच मी कहकर उन्हें मना कर दिया।

शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। एसएसपी देहाती जसदीप सिंह सैणी ने बताया कि महिला के पोस्टमार्टम के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इसका प्रमुख डॉ. निरंकार सिंह को बनाया गया है।

27 को जाना था वापस
प्रशासनिक अधिकारियों को महिला के पासपोर्ट से पता चला कि उसे 27 जून को अपने देश वापस जाना था। जिला प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी दिल्ली स्थित जांबिया हाई कमीशन को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed