{"_id":"129e4496423593a50fc936af48234083","slug":"photographer-beaten-by-brutally-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोग्राफर युवक को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटोग्राफर युवक को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमरउजाला, नारनौल(हरियाणा)
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोद बलाहा (नारनौल)। गांव गोद में हुए मामूली विवाद में दो युवकों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक का शव रविवार सुबह गोद गांव से डोहर कलां की ओर जाने वाली पानी की खेल में मिला।
विज्ञापन
मृतक पेशे से फोटोग्राफर था। उसके सिर पर चोट के निशान हैं और मौके पर काफी खून फैला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव गोद फोटोग्राफर प्रवीण (25) पुत्र केदारनाथ शनिवार शाम से घर से लापता था। युवक के ताऊ के लड़के मनोज ने शनिवार शाम को नारनौल से गांव गोद जाते समय देखा की हमीदपुर नदी के पास प्रवीण को राकेश पुत्र रामचंद्र और उसकी बुआ का लड़का मेई निवासी संदीप प्रवीण के साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर उसने दोनों से मारपीट का कारण जानना चाहा और प्रवीण को छोड़ने को कहा, मगर दोनों प्रवीण को इंडिका गाड़ी में डालकर ले गए। उसने गांव में पहुंचकर प्रवीण के पिता केदारनाथ और अन्य परिजनों को इसकी सूचना दी।
परिजनों ने गहली चौकी पुलिस को मामले की शिकायत दी। परिजनों ने अपने स्तर पर भी तलाश शुरू की। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी प्रवीण की तलाश की, मगर सुबह तक प्रवीण का नहीं पता चल पाया।
सुबह सैर करने वालों ने देखी लाश
सुबह गांव गोद से डोहर कलां की ओर जाने वाले रास्ते पर सैर करने वाले युवकों ने रास्ते में एक पानी की खेल में युवक का शव देखा। एक युवक ने शव देखकर पहचाना कि यह गोद के ही युवक का है। उन्होंने गांव गोद के पार्षद विनोद यादव को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर विनोद मौके पर पहुंचा। बाद में विनोद ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक के पिता के बयान के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा कर रही है।
एलबम को लेकर हुआ था झगड़ा
मृतक अविवाहित था और पेशे से फोटोग्राफर था। उसका आरोपी राकेश और संदीप से किसी शादी के एलबम को लेकर झगड़ा हुआ था। मृतक के पिता केदारनाथ के अनुसार एक शादी का एलबम प्रवीण ने बनाया था। इसके राकेश, जो खुद पेशे से फोटोग्राफर है, और संदीप पैसे नहीं दे रहे थे। पैसे न देने की सूरत में प्रवीण ने एलबम नहीं दिया। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हो गया था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने उसके बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी।