फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol Pump Manager Killed in Moga

पेट्रोल पंप पर सो रहा था मैनेजर, सुबह हालत देख सेल्समैन के उड़ गए होश

Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 12 Jul 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
Petrol Pump Manager Killed in Moga
मृतक की फाइल फोटो
थाना सदर अंतर्गत मोगा-जीरा रोड पर गांव खोसा पांडो में बीती रात पेट्रोल पंप पर सोए मैनेजर की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। वारदात का सुबह पता लगने पर डीएसपी सिटी केसर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी हासिल की। इस मौके मृतक के भाई का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके भाई की किसी व्यक्ति से बहस हुई थी।  
विज्ञापन


थाना सदर प्रमुख इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि मोगा-जीरा रोड पर गांव खोसा पांडो में एचपी कंपनी के पेट्रोल पंप पर मृतक राम गोपाल (40) बतौर मैनेजर, उसका भाई गोबिंद, साला राहुल सिंह बतौर सेल्समैन काम करते थे। उन्होंने बताया कि मृतक राम गोपाल के साले राहुल सिंह के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह कत्ल किस कारण हुआ है, इस का पता अभी नहीं लग सका है। 
विज्ञापन


इस मौके मृतक के रिश्तेदार राहुल सिंह ओर भाई गोबिंद ने बताया कि वह इटावा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। लंबे समय से वह इस पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं। वह पेट्रोल पंप पर कमरे में सोए थे और मृतक राम गोपाल गर्मी के कारण बाहर पंखा लगा कर सोया था। उन्होंने सुबह राम गोपाल को लहूलुहान हालत में देखा। उसके सिर में तेजधार हथियारों के वार थे। इस वारदात के बारे में उन्होंने पेट्रोल पंप मालिक को जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिन पहले मृतक राम गोपाल के पास के गांव के एक व्यक्ति से बहस हुई थी। उनको शक है कि यह घटना इस रंजिश का नतीजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed