{"_id":"5b8eb5bc867a5548636f32ff","slug":"pet-dog-attacked-on-six-year-old-girl-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने की ऐसी हरकत, छह साल की बच्ची पहुंच गई अस्पताल, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने की ऐसी हरकत, छह साल की बच्ची पहुंच गई अस्पताल, हालत नाजुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Wed, 05 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
dog
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके आस-पास भी पालतू कुत्ता है तो अपने बच्चों को सावधान रखिए। ये खूंखार कुत्ते कभी भी किसी की जान जोखिम में डाल सकते हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के रोहतक स्थित ओमैक्स सिटी से आया है। यहां घर के बाहर खेल रही टायर व्यापारी की छह साल की बच्ची को पड़ोसी के बुलटेरियर नस्ल के पालतू कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला। बच्ची के शरीर पर कुत्ते के काटने के करीब 60 घाव हैं।
मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह लाठी-डंडे का डर दिखाकर कुत्ते को भगाकर बच्ची की जान बचाई। गंभीर हालत में बच्ची को पीजीआई में भर्ती कराया गया। बच्ची की मां की शिकायत पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कुत्ते का मालिक फरार है। कुत्ते द्वारा बच्ची को नोचने का करीब दो मिनट का सीसीटीवी फुटेज है। बताते हैं कि इस कुत्ते ने इसी बच्ची पर 12 दिन पहले भी हमला किया था।
ओमैक्स सिटी निवासी शिवानी ने अर्बन स्टेट थाने में शिकायत दी है कि उनके पति शिव वर्मा टायर व्यापारी हैं। उनकी बेटी तारिणी कक्षा एक की छात्रा है। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे तारिणी घर के बाहर साइकिल चला रही थी। इसी बीच पड़ोसी डेयरी व्यापारी रविंद्र का कुत्ता आया और तारिणी पर हमला बोल दिया। कुत्ते की ब्रीड बुलटेरियर (बुलटेर) बताई जा रही है। पड़ोसी स्वाति, डॉ. कपिल, तरुणा, डॉ. करुणा आदि ने लाठी-डंडे दिखाकर कुत्ते के जबड़े से किसी तरह तारिणी को छुड़ाया।
विज्ञापन
पूरी घटना पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजनों का कहना है कि 24 अगस्त को भी इस कुत्ते ने तारिणी को नोचा था। उस समय कुत्ते के मालिक ने माफी मांग ली थी। शिवानी की शिकायत पर कुत्ते के मालिक रविंद्र पर अर्बन स्टेट थाने पर आईपीसी की धारा 289 और 337 के तहत केस दर्ज किया गया है। अर्बन स्टेट थाने के एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।