फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   person with criminal background arrested by Punjab police in Kharar of SAS Nagar 

मोहाली: टारगेट किलिंग की कोशिश नाकाम, तीन पिस्तौल समेत एक काबू, आरोपी पर पहले से छह केस दर्ज

Sun, 08 May 2022 03:45 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 03:45 PM IST
सार

विवार को डीआईजी भुल्लर ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान गुरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हथियार और गोला बारूद मंगवाता था। आरोपी पर जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, डकैती समेत अलग-अलग छह केस दर्ज हैं। 

विज्ञापन
person with criminal background arrested by Punjab police in Kharar of SAS Nagar 
मोहाली पुलिस ने हथियारों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। - फोटो : ANI

विस्तार

सुनियोजित कत्ल (टारगेट कीलिंग) की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब पुलिस ने शनिवार को खरड़ के नड्याला चौक से गुरिंदर सिंह उर्फ गुरी शेरा निवासी गांव सिंधवां जिला फतेहगढ़ साहिब को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले गुरी शेरा के खिलाफ राज्य में जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग, डकैती समेत अलग-अलग छह केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 कारतूस और तीन पिस्तौल बरामद की हैं।
विज्ञापन


रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर गुरी शेरा और उसके साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ जोनी निवासी गांव मलकपुर जटां जिला पटियाला, जो हथियारों की तस्करी में शामिल हैं, के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएएस नगर के एसएसपी विवेक शील सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गुरी शेरा को गिरफ्तार करके उसके पास से तीन पिस्तौलें और गोला-बारूद बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को डीआईजी भुल्लर ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान गुरी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से हथियार और गोला बारूद मंगवाता था। उसे यूरोप आधारित हैंडलर की तरफ से पंजाब के एक अहम शहर में किसी व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए निर्देश दिया गया था।


इस सनसनीखेज अपराध को अंजाम देने के लिए हथियार/गोला बारूद और लॉजिस्टिक सहायता के रूप में 1.50 लाख रुपये दिए गए थे। आरोपियों ने यह भी माना कि वह यह हथियार पंजाब में अपने गिरोह के सदस्यों को भी पहुंचाते थे। डीआईजी ने कहा कि साजिश का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जा रही है और गुरी के साथी गुरप्रीत सिंह उर्फ जोनी को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed