{"_id":"62a20c9acb2197070d15bbb3","slug":"patiala-police-arrested-two-people-with-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: लॉरेंस बिश्नोई और जयपाल भुल्लर गैंग के दो करीबी काबू, चार पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: लॉरेंस बिश्नोई और जयपाल भुल्लर गैंग के दो करीबी काबू, चार पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद
Thu, 09 Jun 2022 08:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:39 PM IST
सार
तलाशी में संदीप सिंह टोप के पास से 32 बोर के तीन पिस्टल समेत 16 कारतूस और जसविंदर सिंह उर्फ जस के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी डॉ. दीपक पारिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो करीबी सदस्यों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 32 बोर की चार पिस्तौल और 16 कारतूस मिले हैं। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ टोप निवासी साहनेवाल जिला लुधियाना और जसविंदर सिंह उर्फ जस निवासी गांव भागीके जिला मोगा के तौर पर हुई है। दोनों को संगरूर रोड पर स्थित गांव बरसट के बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ थाना पसियाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। आरोपी खतरनाक अपराधियों को उनकी बताई जगहों पर हथियारों पहुंचाते थे। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए स्टाफ पटियाला ने राजपुरा-संगरूर बाइपास रोड पर गांव मैन के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान अवैध असलहा व गोला बारूद लाकर खतरनाक अपराधियों की बताई जगह तक पहुंचाने वाले दो शातिर आरोपियों संदीप सिंह उर्फ टोप और जसविंदर सिंह उर्फ जस के बारे में गुप्त सूचना मिली।
विज्ञापन
पता चला कि इन दोनों आरोपियों के कई बड़े अपराधियों के साथ संबंध हैं। इस सूचना के आधार पर पटियाला पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान दोनों अपराधियों को संगरूर रोड पर स्थित गांव बरसट के बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। तलाशी में संदीप सिंह टोप के पास से 32 बोर के तीन पिस्टल समेत 16 कारतूस और जसविंदर सिंह उर्फ जस के पास से 32 बोर की एक पिस्टल और चार कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि संदीप सिंह टोप के खिलाफ कत्ल व एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। लॉरेंस बिश्नोई व गगना हठूर ग्रुपों से संबंधित गैंगस्टर तलविंदर सिंह निकू निवासी सुधार जिला लुधियाना का संदीप सिंह करीबी साथी है। गौरतलब है कि गैंगस्टर तलविंदर सिंह निकू को हाल ही में पटियाला पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। वह इस समय पटियाला जेल में है।
वहीं जसविंदर सिंह जस भी जयपाल भुल्लर गैंग के गुर्गे दर्शन सिंह सहोली निवासी गांव सहोली जिला लुधियाना का करीबी है। दर्शन सिंह सहोली जगरांव में दो थानेदारों के कत्ल केस में मुख्य आरोपी है और जेल में है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी संदीप सिंह टोप और जसविंदर सिंह जस को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।