फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala girl kidnap, patiala girl sold, patiala girl rape

'वो मुझे उस आदमी के साथ सोने को कहती थी', 15 साल की लड़की की आपबीती

Wed, 26 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 26 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
patiala girl kidnap, patiala girl sold, patiala girl rape
rape
मैं तो स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन नहीं पता था कि मेरे साथ ये सब हो जाएगा। 15 साल की लड़की ने आपबीती सुनाई तो पुलिस वाले सन्न रह गए। घटना पंजाब के पटियाला की है। छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने और फिर मानव तस्करी के तहत उसका सौदा करने के अलावा उसे दुराचार का शिकार बनाने के एक मामले में एडिशनल सेशन जज डॉ. रजनीश की कोर्ट ने तीन लोगों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


इसमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल है। कोर्ट ने उन्हें दस-दस साल की सजा सुनाई है। दोषियों को 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी अदा करना होगा। 
 

स्कूल के लिए निकली थी, वापिस नहीं लौटी

patiala girl kidnap, patiala girl sold, patiala girl rape
rape
त्रिपड़ी थाना पुलिस के पास एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति ट्रक ड्राइवर है और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी 15 साल की लड़की जो सरकारी स्कूल में आठवीं क्लास की छात्रा है। वह 23 फरवरी 2016 को सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के बाद भी उसका पता चली चला।

पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू की तो सत्यवान निवासी गांव संधील अलोवा जिला जींद (हरियाणा) को काबू कर मामले से संबंधित छात्रा को बरामद किया गया। पूछताछ में छात्रा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आदमी को बेच दिया था

patiala girl kidnap, patiala girl sold, patiala girl rape
rape
इसके बाद पुलिस ने मामले में दो महिलाओं चरनजीत कौर उर्फ बबली उर्फ गुड्डू निवासी जीरकपुर (मोहाली) और सुमन सिंगला उर्फ सुनियारी देवी निवासी पिहोवा कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि चरनजीत कौर छात्रा को अपने साथ ले गई और सौदा कर उसे सुमन सिंगला को बेच दिया था। इसके बाद सुमन सिंगला ने छात्रा का सौदा सत्यवान के हाथों कर दिया।

सत्यवान ने छात्रा के साथ दुराचार किया। इसका खुलासा होने पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाने के बाद पांच मार्च 2016 को थाना त्रिपड़ी में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed