{"_id":"5b4356834f1c1bc0248b5541","slug":"pastor-raped-19-year-old-girl-till-20-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक और 'दाती महाराज', जो 20 दिन से लूट रहा था लड़की की लाज...कहता था- मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और 'दाती महाराज', जो 20 दिन से लूट रहा था लड़की की लाज...कहता था- मार दूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिले एक और दाती महाराज से, जो 20 दिन से 19 साल की लड़की से रेप कर रहा था। किसी को बताने पर कहता था- जान से मार दूंगा। मामला पंजाब के फिरोजपुर का है। यहां एक पादरी किशोरी से दुराचार कर रहा था। मुंह खोलने पर वह किशोरी को परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी देता था। पीड़ित परिवार की पुलिस ने भी गुहार नहीं सुनी, जिस पर उन्होंने अदालत का सहारा लिया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी पादरी समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।
पीड़िता द्वारा पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान में बताया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उनके गांव में चार-पांच साल से धर्म का प्रचार करने के लिए आ रहा था। उसने भी धर्म का ज्ञान लेने के लिए संपर्क किया और दो-तीन महीने तक उससे धर्म का ज्ञान लेती रही। इसके बाद धर्म प्रचार में उसकी रुचि बढ़ गई। 14 जून को कुलदीप सिंह, बीना, सरपंच देबी, लॉडी सिंह उसके पास आए और कहने लगे कि धर्म के प्रचार के लिए गांव-गांव जाना है और उसे कार में बैठाकर ले गए। इसके अलावा उसका दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट लिया और कहा कि धर्म प्रचार के बाद उसे धर्म प्रचारक का भी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

कई शहरों में पीड़िता को घूमाते रहे आरोपी
सांकेतिक तस्वीर
इसके बाद वह आरोपियों के साथ चली गई। रास्ते में पास्टर गुरप्रीत सिंह (45) मिले, जिनके साथ आरोपियों ने उसे कार में बैठा दिया। आरोपियों ने कहा कि और भी संगत लेकर जानी है। इसी दौरान रास्ते में पास्टर ने प्रसाद के नाम पर एक लड्डू दिया, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह चंडीगढ़ में किसी के घर पर थी, आरोपी पास्टर धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। इसके बाद उसे कभी बठिंडा, कभी दिल्ली ट्रेनों में ले जाता रहा और परिजनों से बात नहीं करने देता था।
वहीं परिजनों के मुताबिक पुलिस को बेटी की तलाश के लिए शिकायत दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन लोगों ने हाईकोर्ट में आरोपियों के विरुद्ध एक याचिका दायर की। जो आरोपी पीड़िता को घर से ले गए थे, उनके जरिए लड़की को अदालत में बुलवाया गया। पीड़ित लड़की की आपबीती सुनने के बाद थाना घल्लखुर्द पुलिस ने पादरी, सरपंच समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी बलजिंदर ने बताया कि आरोपियों की धर-पकड़ की कोशिश की जा रही है।