फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parents climbed on water tank and tried to commit suicide for justice to rape survivor daughter

दादा ने किया दुराचार, बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए टंकी पर चढ़े मां-बाप और फिर...

Sat, 21 Apr 2018 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 21 Apr 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
parents climbed on water tank and tried to commit suicide for justice to rape survivor daughter
टंकी पर चढ़े पति-पत्नी
दादा ने दुराचार किया था, पर पुलिस वालों ने पकड़ा नहीं। इसलिए बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए मां-बाप टंकी पर चढ़ गए और जान देने की कोशिश की। सूचना मिलते ही एसपी अमरजीत सिंह मटवानी समेत पुलिस अधिकारी और अकाली-भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ रिश्ते में लगता दादा लगता अवतार सिंह करीब एक साल से दुराचार कर रहा था।
विज्ञापन


वह उसे किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। किसी तरह से उनको पता चला तो उन्होंने 21 मार्च को पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद 29 मार्च को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया। 30 को आरोपी अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी लोगों के दबाव में आकर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी। यही नहीं आरोपी खुलेआम उनकी बेटी और उनको जान से मारने की धमकियां देता था।
विज्ञापन


उसके डर से बेटी ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। पीड़िता के माता-पिता शनिवार को डीएसपी गुरविंद्र सिंह संघा के पास इंसाफ मांगने गए, लेकिन डीएसपी से संतोषजनक जवाब ने दिए जाने से आहत होकर दोनों ने टंकी पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी अमरजीत सिंह मटवानी, थाना प्रभारी चंद्रशेखर और परमजीत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किशोरी के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे नीचे उतरने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है, वहीं पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। इस दौरान उन्होंने कई बार टंकी से नीचे लटकने का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंचे शिअद-भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उन्हें काफी देर तक समझाया। इसके बाद एसपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह स्वयं इस मामले की जांच कर शीघ्र ही आरोपी को काबू करेंगे। इसके साथ ही गठबंधन नेताओं ने भी दंपति को आश्वासन दिया अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पुलिस के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद दोनों टंकी से नीचे उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed