फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panipat rape accused sentenced for 10 years

घर में घुसकर लड़की की इज्जत पर हाथ डाला था, अब जेल में रहेगा, जुर्माना भी भरेगा

Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 31 Aug 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
panipat rape accused sentenced for 10 years
घर में घुसकर लड़की की इज्जत पर हाथ डाला
घर में घुसकर लड़की की इज्जत पर हाथ डाला था, जो युवक को महंगा पड़ गया। अब उसकी जिंदगी जेल की चारदिवारी में कटेगी और जुर्माना भी भरेगा। घटना हरियाणा के पानीपत की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशीबाला चौहान की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग के साथ दुराचार के दोषी को दस साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा ना करने की सूरत में दोषी को छह माह अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार 18 अप्रैल 2016 को खंड इसराना के पीड़िता के पिता ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी खानपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ती थी। 17 अप्रैल को वह अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। पीछे से पड़ोस में रहने वाला विकास उसके घर में घुस गया और उसके बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह घर पहुंचा तो आरोपी उसे देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी शिकायत पर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की। पुलिस ने 19 अप्रैल 2016 को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब डेढ़ साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को 23 अगस्त को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशीबाला चौहान की अदालत में पेश किया गया था। जहां दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अदालत में सजा पर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद अदालत ने धारा 452 के तहत दोषी को तीन साल कैद, पांच हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद, धारा 652 के तहत तीन साल कैद, पांच हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न देने पर तीन माह अतिरिक्त कैद, धारा 506 के तहत दो साल कैद, पांच हजार रुपये जुर्माना व जुर्माना न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद और चार पोक्सो एक्ट के तहत दस साल कैद, बीस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सभी सजा एक साथ चलेंगी। जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed