फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panic in Hisar due to bye-bye Chor Gang

बाय-बाय से क्यूं परेशान हैं हिसार के लोग, हर वारदात के बाद सामने आता है ये अंदाज

Fri, 15 Mar 2019 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Panic in Hisar due to bye-bye Chor Gang
सीसीटीवी कैमरे में बाय-बाय करता चोर - फोटो : अमर उजाला

बाय-बाय चोर गैंग ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रखा है। बाय-बाय चोर गैंग ने बुधवार रात फिर से हिसार में दो दुकानों के ताले तोड़ डाले। हालांकि दोनों दुकानों में सेंटर लॉकिंग होने के कारण वे इन्हें नहीं तोड़ पाए और चोरी होने से बच गई। हालांकि चोर अपने स्टाइल में जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे के सामने बाय-बाय करते हुए निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरों ने बुधवार रात शहर के लाजपत नगर स्थित दुकान नंबर-37 रिवाज ज्वेलरी और दुकान नंबर 35 के ताले तोड़े। दुकान मालिक नरेश कुमार और रिक्की ग्रोवर ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तो तोड़ दिए लेकिन दोनों दुकानों की सेंटर लॉकिंग को तोड़ने में चोर नाकाम रहे, जिसके चलते चोरी होने से बच गई।

विज्ञापन

दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की हरकतें कैद हो गई हैं, जो रात को करीब एक बजे बाद आए और 2:36:10 बजे वे कैमरे के सामने बाय-बाय करते हुए निकल गए। दुकान मालिकों ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर मार्केट में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

13 फरवरी को की थी चोरी
बाय-बाय चोर गैंग के सदस्यों ने 13 फरवरी को मंडी चौक की तीन दुकानों को अपना निशाना बनाते हुए सामान चोरी कर ले गए थे। वहां के सीसीटीवी फुटेज में चोरों की जो हरकत थी, वही हरकत लाजपत नगर में चोरी करने आए लोगों की थी। 13 फरवरी को भी चोर जाते हुए बाय-बाय करते हुए निकले थे और बुधवार रात को भी चोर बाय-बाय करते हुए निकले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंडी चौक पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गैंग ने ही बुधवार रात चोरी का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed