{"_id":"69009739590f9718de0a7202","slug":"panchkula-resident-retired-major-general-bps-virk-missing-for-21-days-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रि. मेजर जनरल बीपीएस विर्क लापता: 21 दिन से नहीं लगा सुराग, आखिरी बार पत्नी को किया था मैसेज, ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रि. मेजर जनरल बीपीएस विर्क लापता: 21 दिन से नहीं लगा सुराग, आखिरी बार पत्नी को किया था मैसेज, ढूंढ रही पुलिस
Tue, 28 Oct 2025 03:43 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
हरियाणा के पंचकूला में रहने वाले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीते 21 दिन से लापता है। रिटायर्ड मेजर जनरल बीपीएस विर्क की पत्नी ने पंचकूला पुलिस को उनके गुम होने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना से सेवानिवृत्त मेजर जनरल बीपीएस विर्क लापता हो गए हैं। रिटायर्ड मेजर जनरल बीपीएस विर्क पंचकूला के सेक्टर-4 में पत्नी के साथ रहते हैं, लेकिन वे बीते 21 दिन से लापता हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर पति को जल्द ढूंढने की मांग की है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में उनकी पत्नी गुरकनवाल विर्क ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को वह चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में गई थीं। उसी दौरान उनके पति घर से कहीं चले गए। शाम को उनके मोबाइल नंबर से एक संदेश आया जिसके बाद से उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने सभी रिश्तेदारों और जानकारों से संपर्क किया लेकिन उनके पति के बारे में जानकारी नहीं मिली। लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के चलते परिवार बेहद चिंतित है। गुरकनवाल विर्क ने पुलिस से आग्रह किया है कि पति के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जाए। केस की जांच सेक्टर-2 चौकी के कुलदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदा मेजर जनरल की तलाश के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन