{"_id":"5d5e21d08ebc3e6c1f698468","slug":"panchkula-police-sub-inspector-molestated-lady-sweeper","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सफाई कर्मियों ने घेरी चौकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में महिला सफाईकर्मी से छेड़छाड़, आरोपी सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार, सफाई कर्मियों ने घेरी चौकी
Thu, 22 Aug 2019 10:32 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर द्वारा महिला सफाईकर्मी को घर बुलाकर उससे छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब पीड़िता और एसआई व उसकी पत्नी के बीच बहस हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एसआई सुखविंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354ए, 509, के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, सूचना पर सफाई कर्मचारी यूनियन भी हरकत में आ गई। सफाई कर्मचारी पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। सफाई कर्मियों ने चौकी घेर ली। इसके बाद मेयर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को दी शिकायत में 32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह परिवार समेत शहर के एक सेक्टर में रहती है और हेल्थ डिपार्टमेंट में सफाई कर्मी की नौकरी करती है। करीब दो महीने पहले सेक्टर-23बी निवासी सुखविंदर ने उसे अपने घर काम करने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है।
इसके बाद सुखविंदर ने उसे गलत तरीके से छुआ और मंदिर वाले कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद किसी तरह से वह उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग गई। इसके बाद सुखविंदर ने उसे दोबारा बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। बीते मंगलवार को उसने सुखविंदर की पत्नी को सारी बात बताई और उससे अपने पति को समझाने को कहा। बुधवार सुबह जब वह अपने एरिया में काम कर रही थी तो इस दौरान सुखविंदर ने उससे गाली-गलौच की और उसकी पत्नी ने भी उसे भला बुरा कहा। इसके बाद वहां देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
मामला पुलिस और सफाई कर्मचारी यूनियन तक पहुंच गया। पीड़ित पक्ष की ओर से वारदात की सूचना सफाई कर्मचारी यूनियन को भी दी गई। सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान कृष्ण चड्ढा, जनरल सचिव ओम पाल सिंह सहित यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने सेक्टर-22 की पुलिस चौकी पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चंडीगढ़ के मेयर राजेश कालिया भी पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।