{"_id":"59edae754f1c1b79548b8a16","slug":"panchkula-cylinder-blast-total-5-death-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला ब्लास्ट: घायल अनमोल ने भी तोड़ा दम, अबतक 5 लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला ब्लास्ट: घायल अनमोल ने भी तोड़ा दम, अबतक 5 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
Panchkula Blast
- फोटो : File Photo
दिवाली से एक रात पहले पंचकूला के सेक्टर-10 में सिलेंडर फटने की घटना में अबतक 5 लोग अपनी जान गंवा चुके है। इस हादसे में 3 लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी जबकि चौथी मौत रविवार देर रात और पांचवी मौत सोमवार सुबह हुई। रविवार देर रात ईलाज के दौरान इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अनमोल गर्ग ने दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार सुबह आईटी कंपनी में कार्यरत गुजरात निवासी 20 वर्षीय जिग्नेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।
धमाकों में घायल नौ लोगों में से 5 की अब तक मौत हो चुकी है। बाकी घायलों का अभी इलाज चल रहा है। बता दें बुधवार रात सेक्टर-10 के मकान नंबर-702 में अचानक एक के बाद एक हुए दो धमाकों की चपेट में आने से नौ लोग जख्मी हो गए थे। भयानक धमाकों की गूंज सेक्टर-15, 16, नौ, आठ तक पहुंची थी।
घटना में जख्मी एचआर शर्मा की दो दिन पहले जीएमसीएच-32 में मौत हो गई थी जो बुरी तरह झुलस गए थे। रविवार को सुबह करीब आठ बजे पंजाब इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट की भी वेंटिलेटर न मिलने से मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि उनके शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। दोपहर बाद सेक्टर-10 के मकान नंबर-702 के मालिक अजीत चौधरी, जो एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत थे, उनकी भी मौत हो गई। अजीत चौधरी के पिता खरड़ में रहते हैं। जबकि उनके अन्य भाई विदेश में रहते हैं। अजीत यहां अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे।