{"_id":"16b549e6ba6de16379e33de7ae097c1b","slug":"out-of-disco-violence-in-two-groups-of-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्को के बाहर दो गुटों में जमकर चले पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिस्को के बाहर दो गुटों में जमकर चले पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्फा क्यू डिस्को सेक्टर 9 के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच मंगलवार शाम जमकर लोहे की रॉड और डंडो से मारपीट हुई। छात्र गुट ने पार्किंग में पड़े ईंट और पत्थर उठाए और एक दूसरे पर फेंकने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
पत्थराव के दौरान आम लोग बचाव के लिए इधर भागे और गाड़ियों के शीशे टूटने से बच गए। डिस्को में तैनात बाउंसरों के सामने हमलावर युवक फरार हो गए, लेकिन उन्होंने पकड़ने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन
सेक्टर 22 निवासी गगनप्रीत ने मामले की जानकारी सेक्टर 3 थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत लेकर पार्टी संचालक को बुधवार पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह डिस्को के बाहर गाड़ी के पास खड़ा था तो चार युवक डिस्को से निकले और बाहर खड़े युवकों के साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते दोनों गुटों के सदस्यों ने गाड़ी से लोहे की रॉड और डंडे उतारकर एक दूसरे पर हमला कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई बलराम ने बताया कि डिस्को में पार्टी चलाने वाले संचालक स्वराज से पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जब्त कर मारपीट करने वालों की पहचान की जाएगी।