फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   organically in land dispute, 5 injured in clash

पांच दशक पुराने जमीनी विवाद में चलीं तलवारें, 5 घायल

Fri, 22 Apr 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
organically in land dispute, 5 injured in clash
जमीन के लिए मारपीट - फोटो : amar ujala

डेराबस्सी के गांव समगौली में पांच दशक से 303 बीघे जमीन की मालकी को लेकर चल रहे जमीनी विवाद ने वीरवार को खूनी रूप धारण कर लिया। एक पक्ष जब जमीन में खड़ी गेहूं की फसल काटने लगा तो दूसरी पार्टी ने इसका विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई, जिसने खूनी रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


झगड़े में दोनों तरफ से खुलेआम तलवारें, गंडासियां, डंडे, रॉडें व पत्थरबाजी हुई। इस दौरान दोनों पार्टियों के करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों पर क्रास केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के कहने पर गए थे फसल काटने: पुलिस को दिए बयान में काबिज गुट के मनीष ने बताया कि उनका लंबे समय से जमीन पर कब्जा है। उन्होंने जमीन पर गेहूं की फसल की बिजाई की थी, लेकिन विरोधी गुट उनको फसल की कटाई करने से रोक रहा था। उन्होंने इस बारे में पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस के कहने पर वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे फसल की कटाई कर रहे थे, इस दौरान विरोधी गुट करीब 12 लोगों के साथ आया और इसका विरोध करते हुए उन पर डंडों, तलवारों, रॉड से हमला कर दिया। इसमें छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से हक में मिल चुका है फैसला: दूसरे पक्ष के बिल्ला पुत्र महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमीन का फैसला उनके हक में दिया जा चुका है। इसके बावजूद विरोधी पार्टी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। वीरवार को जब खेतों में घास लेने गए तो उक्त व्यक्तियों ने हथियारों के साथ हमला कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लड़ाई के दौरान विरोधियों ने उन पर फायरिंग भी की। इससे उनके पिता महेंद्र सिंह व मेघराज गंभीर जख्मी हो गए। इनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

दीपइंद्र सिंह, थाना प्रभारी  ने बताया कि करीब 76 एकड़ जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पचास साल से विवाद चल रहा है। जमीन में फसल की कटाई को लेकर दोनों पार्टियों में हुए विवाद में दोनों ओर से सात-सात लोग घायल हो गए। गोली चलने की जांच की जा रही है। जिनको गोली लगने की बात कही जा रही है, वह पीजीआई में भर्ती हैं, उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों पार्टियों के घायलों के बयान पर क्रास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 


ये हैं घायल
काबिज गुट से मनीष कुमार, गुलाब सिंह, जसबीर सिंह, चरण सिंह, उदयप्रताप सिंह, विश्व प्रताप सिंह और तरुण को गंभीर चोट लगी है, जबकि दूसरे गुट के महेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, मेघराज, संदीप, रिंकू, रमन व बिल्ला जख्मी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed